फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पाकिस्तान के GEN Z का भी हाल बेहाल, स्वतंत्रता दिवस पर गाया 'सैयारा तू तो बदला नहीं है' गाना

Sat, 16 Aug 2025 02:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल, लड़की ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई पाकिस्तानी देशभक्ति गीत गाने के बजाय बॉलीवुड फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक गाना शुरू कर दिया। उसने पूरे जोश और सुर में “सैयारा तू तो बदला नहीं है” गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरने की कोशिश की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के GenZ भी कमाल के हैं - फोटो : इंस्टाग्राम @jeejaji
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अगस्त 2025 को पाकिस्तान ने बड़े ही धूमधाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस खास मौके पर पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रम हुए, लेकिन इन्हीं के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की मंच पर खड़ी होकर गाना गाती दिखी। लेकिन उसने जो गाना चुना, वही इस वीडियो की सबसे बड़ी वजह बन गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, लड़की ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई पाकिस्तानी देशभक्ति गीत गाने के बजाय बॉलीवुड फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक गाना शुरू कर दिया। उसने पूरे जोश और सुर में “सैयारा तू तो बदला नहीं है” गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरने की कोशिश की। हालांकि, यह कोशिश उसे भारी पड़ गई क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और तरह-तरह की बातें करने लगे।




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कम से कम आज के दिन तो अपने देश का गाना गा लेती। किसी ने लिखा कि अगर मोहम्मद अली जिन्ना आज जिंदा होते तो वह लड़की से पूछते कि क्या इसी दिन के लिए उन्होंने पाकिस्तान की नींव रखी थी। वहीं, एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “शर्म करो बहन, अपने देश के गायकों के गाने तो आज गा लेती।” लोगों के कमेंट्स से साफ है कि इस लड़की का गाना गाना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बहुत से लोगों ने इसे पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का “अपमान” तक बता दिया। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि ऐसे मौके पर देशभक्ति की भावना जगाने वाले गाने सुनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन जब वहां भारतीय फिल्म का गाना सुनाया गया तो यह अजीब लगने लगा।
विज्ञापन


लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है ये गाना
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स भी आ चुके हैं। वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिनमें अधिकतर लोग नाराजगी जताते दिख रहे हैं। अब अगर गाने की बात करें तो सैयारा फिल्म का यह टाइटल ट्रैक काफी लोकप्रिय रहा है। इस गाने को तनिष्क बागची, फैहम अब्दुल्लाह और अरसलान निजामी ने मिलकर तैयार किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें