फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मालिक की शर्मनाक हरकत, फार्म पर काम कर रहे मजदूर पर छोड़ा शेर, मजाक के नाम पर दिखाई हैवानियत

Fri, 22 Aug 2025 03:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना लीबिया की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फार्म का मालिक मिस्र से आए एक कर्मचारी पर शेर को हमला करने के लिए छोड़ देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
मालिक ने मजदूर पर छोड़ा शेर - फोटो : एक्स@alkhaleej
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। यह वीडियो इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है। इसमें लीबिया के एक फार्म का मालिक अपने ही मजदूर पर पालतू शेर छोड़ देता है। वह मजदूर की जान को खतरे में डालकर इसे मजाक और मनोरंजन का साधन बना लेता है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोगों में गुस्सा फैल गया और हर कोई इस हरकत की निंदा करने लगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना लीबिया की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फार्म का मालिक मिस्र से आए एक कर्मचारी पर शेर को हमला करने के लिए छोड़ देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी फार्म मालिक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा शेर मजदूर पर झपटने और काटने की कोशिश करता है। शेर बार-बार उस आदमी को निशाना बनाने की कोशिश करता है। लेकिन मजदूर हिम्मत नहीं हारता और शांत रहकर खुद को बचाने की कोशिश करता है। आखिरकार वह किसी तरह शेर से दूर हटने में सफल हो जाता है।



फार्म मालिक ने की शर्मनाक हरकत
 फार्म मालिक ने अपनी इस खतरनाक हरकत को मजाक कहकर नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा मजाक किसी भी इंसान की जान चंद सेकेंड में ले सकता था। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि वीडियो में मजदूर मुस्कुराता दिख रहा था और डरा हुआ नहीं लग रहा था। लेकिन ज्यादातर लोग मानते हैं कि चाहे वह डरा हुआ दिखा या नहीं यह स्थिति काफी खतरनाक थी और इसका मजाक नहीं उड़ाया जा सकता।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स पर @alkhaleej नाम के पेज से शेयर किया गया, जिसके बाद यह लाखों लोगों तक पहुंच गया। लोगों ने गुस्से में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “इंसानों की जिंदगी के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ बिल्कुल गलत है।” दूसरे ने लिखा, “ऐसी हरकत करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं एक और शख्स ने कहा, “लोग अपने मजे और मनोरंजन के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यह गलत है।”

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है। पिछले महीने पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी पालतू शेर से जुड़ी खतरनाक घटना हुई थी। वहां एक शेर रिहायशी इलाके में भाग निकला था और उसने एक महिला और उसके छोटे बच्चों का पीछा करना शुरू कर दिया था। उस घटना ने भी लोगों को डरा दिया था और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें