केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा
- फोटो : Instagram/feels_of_kochi
Ostrich Viral Video: शुतुरमुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद हैरान करने वाला है। यह वीडियो केरल के कोच्चि के पास स्थित अलुवा का है। यहां पर सड़कों पर एक विशाल शुतुरमुर्ग घूमता देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अफ्रीकी पक्षी को बिना किसी डर के सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है।