जीजा जी का गिफ्ट खोलते ही साली की निकली चीखें
- फोटो : इंस्टाग्राम @clip.craftar
जीजा-साली का रिश्ता हमेशा ही मजाक, मस्ती और नटखटपने से भरा होता है। इस नाते में जितनी चिढ़ होती है, उतनी ही गहरी दोस्ती भी होती है। शादी-ब्याह के मौकों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है। कभी जीजा के जूते चुराकर नेग मांगना तो कभी खाने में कुछ ऐसा मिलाना कि जीजा परेशान हो जाए। यह सब साली की शरारतों का हिस्सा होता है। लेकिन इस बार जीजा जी ने बाजी पलट दी और साली को ऐसा गिफ्ट दे दिया कि उसकी चीख निकल गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह मजेदार नजारा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली शेरवानी पहने दूल्हा स्टेज पर अपनी साली को एक गिफ्ट दे रहा है। साली के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है क्योंकि उसे लग रहा है कि जीजा जी की तरफ से कोई खास तोहफा मिलने वाला है। जैसे-जैसे गिफ्ट का रैपर खुलता है, वैसे-वैसे साली की उम्मीदें भी बढ़ती जाती हैं।
जीजा का गिफ्ट देख निकल पड़ती है साली की चीखें
लेकिन जैसे ही पूरा पैकिंग हटती है। अचानक उसमें से एक जिंदा मेंढक निकलता है और सीधा साली की तरफ छलांग मार देता है। यह देख साली की इतनी तेज चीख निकलती है कि सब लोग चौंक जाते हैं फिर हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं। इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट्स
लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "साली समाज में अब डर का माहौल है।" दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "जब गिफ्ट खुलने वाला था और दोस्त इधर-उधर थे, तभी शक हो गया था।" किसी ने चुटकी ली, "हमारे यहां ऐसे मजाक पर दूल्हा पिट जाता है।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "शादी अगले आदेश तक स्थगित समझी जाए।" एक और मजेदार कमेंट आया, "पूरे मर्द समाज में इस जीत की खुशी मनाई जा रही है।" और किसी ने लिखा, "जीजा जी ने कर दिखाया, जीजा रॉक्ड, साली शॉक्ड" बता दें कि अब तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि जब जीजा-साली आमने-सामने होते हैं तो हंसी, मजाक और हैरानी से भरे पल जरूर आते हैं। बस इस बार सारा खेल जीजा जी के नाम रहा।