फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अब इंसान ही नहीं, शेर भी करने लगा है पैराग्लाइडिंग, शख्स ने गोद में लेकर किया ये कारनामा

Mon, 12 May 2025 09:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Lion Doing Paragliding: यह सच्ची घटना एक वायरल वीडियो में सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंसान और शेर दोनों पैराग्लाइडिंग हार्नेस में सुरक्षित बंधे हुए हैं और आसमान में संतुलन के साथ उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
शेर ने की पैराग्लाइडिंग - फोटो : इंस्टाग्राम @ mayankrai005
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हम हैरान हो जाते हैं, हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या वाकई दुनिया में सब कुछ मुमकिन है। अब जरा कल्पना कीजिए, आप किसी पहाड़ी जगह पर छुट्टियां मना रहे हैं। मौसम खुशनुमा है, हवा में रंग-बिरंगे पैराग्लाइडर उड़ते नजर आ रहे हैं और आप पूरी तरह उस नजारे में खोए हुए हैं। तभी आपकी नजर आसमान की ओर जाती है और आप एक ऐसा सीन देखते हैं जिसे देखकर आप चौंक जाते हैं। एक व्यक्ति पैराग्लाइडिंग कर रहा है, लेकिन उसके साथ जो बंधा है वो कोई पालतू जानवर नहीं, बल्कि जंगल का राजा यानी कि एक असली बब्बर शेर है। चौंक गए न तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
यह सच्ची घटना एक वायरल वीडियो में सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंसान और शेर दोनों पैराग्लाइडिंग हार्नेस में सुरक्षित बंधे हुए हैं और आसमान में संतुलन के साथ उड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शेर न तो डरा हुआ दिख रहा है और न ही बेचैन। वह एकदम शांत दिखाई देता है, मानो उड़ान का मजा ले रहा हो।




शेर को बिल्कुल भी नहीं लगा डर
शेर के चेहरे पर डर की कोई झलक नहीं दिखती। उसकी आंखें शांत हैं और ऐसा लगता है जैसे वह कह रहा हो, “जमीन तो बहुत देख ली, अब आसमान से भी दुनिया देख लेते हैं।” वहीं, नीचे मौजूद लोगों की हालत अलग थी। कोई डर के मारे जड़ हो गया तो किसी ने तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सीन किसी एडवेंचर पार्क का हिस्सा था या किसी निजी कार्यक्रम का। लेकिन इतना तय है कि इस वीडियो ने लोगों के बीच चर्चा जरूर छेड़ दी है।
विज्ञापन


संगठन ने उठाए सवाल
जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठन इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह जानवर के साथ ज्यादती है और उसकी सुरक्षा के लिए खतरा भी हो सकता है। दूसरी ओर, कुछ लोग इसे इंसान और जानवर के बीच विश्वास और अच्छी ट्रेनिंग का नतीजा मानते हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अब शेर भी स्काई व्यू का मजा लेने लगे हैं, वाकई क्या जमाना आ गया है।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें