आज इस खबर में हम आपको उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के एक बेहद ही खास गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। इस गांव की खास बात यह है कि इसने पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से पुलिस या अदालत की चौखट तक नहीं देखी है। इस गांव में होने वाला विवाद न थाने तक पहुंचता है और न ही उस पर कोई एफआईआर दर्ज होती है। इस गांव में जैसे ही कोई विवाद होता है तो उसका हल पंचायत और गांव के बुजुर्ग सदस्य आपस में बातचीत करके निकाल लेते हैं। इस कारण मामला गांव के भीतर ही सुलझ जाता है इसके लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। शाहजहांपुर में स्थित इस छोटे से गांव का नाम नियामतपुर है। इस गांव की आबादी करीब 1400 है। यह गांव देशभर में एक बड़ा मिसाल पेश कर रहा है।