फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना 'Rinkiya ke Papa', सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Fri, 11 Jan 2019 11:36 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Samuel singh - फोटो : Youtube
विज्ञापन

भोजपुरी का एक मशहूर गाना है 'रिंकिया के पापा', कभी इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी आवाज में गाकर धूम मचा दिया था। भोजपुरी समझने वाले लोग इस गाने को आज भी खूब पसंद करते हैं। अब एक बार फिर उनका ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने 'रिंकिया के पापा' गाने को अपने अंदाज में और एक नए तरीके से गाया है। उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन

मनोज तिवारी फिलहाल सांसद हैं। उन्होंने यह गाना साल 2002 में गाया था। तब उनके इस गाने ने पूरे देश में तूफान मचा दिया था। अब उनका यहीं गाना फिर तूफान मचा रहा है, लेकिन एक नए अंदाज में, नई आवाज में। 'रिंकिया के पापा' गाने को जिस नाइजीरियन सिंगर ने अपनी आवाज में गाया है, उनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें भारतीय गाने बहुत पसंद आते हैं।

सैमुअल ने पहले भी एक पंजाबी गाने 'दारू बदनाम' को अपनी आवाज में गाया था, जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैमुअल ने करीब एक महीने पहले नेहा कक्कड़ का भी एक लाइव वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था, जब नेहा एक शो के लिए नाइजीरिया गईं थीं। 
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें