हिमाचल के चंबा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर बह रहे पानी के सैलाब में एक बाइक सवार फंस गया है, लेकिन नवविवाहिता की सूझबूझ से उसकी जान बच जाती है।
भारत के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य इसकी चपेट में है। यहां पर लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहां की स्थिति साफ देखाी जा सकती है। भारी बारिश के बाद सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा, जिसमें एक बाइक सवार ऐसा फंसा कि उनकी जान खतरे में फंस गई। फिर एक नवविवाहिता की सूझबूझ ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। उसने बताया है कि यह घटना भाटियात, चंबा की है। एक परिवार बाढ़ के बहते पानी के बीच ही कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उन्हें एक बाइकर पानी के सैलाब के बीच फंसा हुआ दिखा, तो जान बचानी ही थी।
वायरल वीडियो में सड़क पर पानी का सैलाब बहता हुआ दिख रहा है। इस डरावने पानी के रफ्तार के बीच एक तरफ बाइक सवार फंसा हुआ दिखता है, तो परिवार ने कार रोक ली। फिर कार से पानी के पहते सैलाब में ही एक लड़का उतरा और फिर पीछे से एक लड़की भी। उन्होंने कई दुपट्टे को मिलाकर लंबी डोरी बनाई। फिर लड़के ने बाइक सवार की तरफ उसे कई बार फेंका तब वो उसे पकड़ पाता है।
विज्ञापन
Best video to start the day ❤️A newly married couple in Bhatiyat, Chamba, risked their own safety to save a young biker who was stuck in a flash flood. It was literally a matter of seconds before he could have been swept away.The newlywed bride gave her dupatta, and together the… pic.twitter.com/xcfTk69HHz
दुपट्टा पकड़ने और बाइक सवार को कार तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लड़के से आसानी से नहीं हो पाया, तो नवविवाहिता लड़की भी पानी में आकर रेस्क्यू में मदद करती है। आखिरकार बाइक सवार दूसरी तरफ आ जाता है। हालांकि, उसकी बाइक वहीं रह जाती है।
वायरल वीडियो देखने के बाद लोग नवविवाहिता और परिवार की तारीफ कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा इंसानियत अभी भी जिंदा है, जिसका यह जीवंत उदाहरण है।