फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया था जन्म, अब खूबसूरत तस्वीरें हो रहीं वायरल

Fri, 06 Mar 2020 01:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ महिला की तस्वीर - फोटो : Instagram/Lindsay Hay
एक साथ चार बच्चों को जन्म देना, किसी अजूबे से कम नहीं होता और ये अजूबा अमेरिका के न्यू जर्सी में हो चुका है। यहां एक महिला ने सात महीने पहले एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था और वो सभी स्वस्थ थे। हालांकि महिला पहले से ही एक बच्चे की मां थी। अब बच्चों संग उसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो उसने खुद इंस्टाग्राम पर डाली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों के साथ महिला की तस्वीर - फोटो : Instagram/Lindsay Hay
महिला का नाम लिंडसे हे और उनके पति का नाम साइमन है। लिंडसे ने गर्भवती होने से लेकर बच्चों को जन्म देने तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। महिला ने बजफीड नामक एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि जब उन्हें और उनके पति को पहली बार पता चला कि उनके पेट में चार बच्चे हैं, तो वो बेहद ही हैरान हो गए थे। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, क्योंकि उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी थी।  
विज्ञापन

3 of 5
लिंडसे हे - फोटो : Instagram/Lindsay Hay
लिंडसे ने बताया कि पहले तो उन्होंने सोचा था कि वह अपनी गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाएंगी। उन्होंने गर्भपात के लिए खुद को तैयार भी कर लिया था, क्योंकि वह एक साथ चार बच्चों के पेट में होने की बात से काफी डर गई थीं और आश्चर्य में भी थीं। चूंकि इससे पहले लिंडसे का कई बार गर्भपात भी हो चुका था, इसलिए वो इस बात से डर रही थीं कि पता नहीं क्या होगा। 

4 of 5
बच्चों के साथ लिंडसे हे - फोटो : Instagram/Lindsay Hay
आखिरकार लिंडसे ने आधे-अधूरे मन से अपनी गर्भावस्था को बरकरार रखा। उन्होंने बताया कि उनकी गर्भावस्था बहुत कठिन थी। पहली तिमाही के दौरान वह इतनी बीमार हो गई थीं कि कोई भी काम नहीं कर पा रही थीं। पेट में चार बच्चों के होने की वजह से उनकी थकान और चिंताएं भी चौगुनी हो गई थीं। वह कहती हैं कि मैं बेहद चिंतित थी और हर रात आधी रात तक जगी रहती थी और इसके बारे में सोचती रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों के साथ लिंडसे हे - फोटो : Instagram/Lindsay Hay
हालांकि सभी चिंताओं को दरकिनार कर लिंडसे ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। अब तो उनके चारों बच्चे सात महीने के हो चुके हैं, जबकि उनका पहला बच्चा चार साल का है। दरअसल, पिछले महीने 22 फरवरी को उनके चारों बच्चे 30 हफ्ते चार दिन के हो गए थे और उन्होंने उन्हें ठीक 30 हफ्ते चार दिन में ही जन्म दिया था, इसलिए उन्होंने इस मौके को यादगार बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। वह कहती हैं कि अब वह अपने सभी बच्चों और पति के साथ बेहद ही खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें