फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: महिला ने दिया ऐसा चैलेंज, लोगों ने करने से पहले ही मान ली हार

Mon, 13 Jan 2020 10:37 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यू फ्लेक्स चैलेंज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर नए-नए चैलेंज आते रहते हैं। कभी किकी चैलेंज तो कभी वैक्यूम चैलेंज। एक ऐसा ही चैलेंज आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिका की एक महिला जिमनास्ट दे रही है। ये ऐसा चैलेंज है जिसे करने से पहले ही कई लोगों ने हार मान ली है। महिला ने अपने चैलेंज का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


महिला ने इस चैलेंज को न्यू फ्लेक्स चैलेंज नाम दिया है। देखने में तो यह चैलेंज आसान सा लगता है, लेकिन असल में यह बहुत ही मुश्किल है। चैलेंज देने वाली महिला जिमनास्ट का नाम जैक्स क्रेनिट्ज है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने उस मित्र को टैग करें, जो यह कर सकता है।' महज तीन दिन में इस वीडियो को चार लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैक्स सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटती हैं और फिर अपने दोनों हाथ कमर से पीछे रखती हैं। इसके बाद जमीन से सटाते हुए अपने पैरों को किनारे से सामने की ओर लाकर वो खड़ी हो जाती हैं। वाकई में यह चैलेंज काफी कठिन है। कई लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि अगर मैं इस चैलेंज को करने की कोशिश करूंगा तो सीधे अस्पताल जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें