विनाशकारी बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों को रुला दिया है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे मां ने अपने बच्चों को मौत के सैलाब से बचाया है। बात सिर्फ कुछ सेकेंड की थी, लेकिन मां ने हिम्मत दिखाई और बच्चों की जान बचा ली।
नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ की हर दिन नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। अब इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जो काफी डरावान है। इस वीडियो को आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में दिख रहा है कि पीछे से तेज रफ्तार बाढ़ का पानी आ रहा है और आगे-आगे लोग भाग रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, लांगटांग–लिरुंग पर्वत पर ग्लेशियर के ढहने से यह आपदा आई। ग्लेशियर के ढहने के बाद पहाड़ में बहने वाली नदियों में सुनामी सा वेग उठा जिसके साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा भी बहकर नीचे नेपाल की तरफ काफी तेजी से आया। नेपाल का यह वायरल वीडियो विचलित करने वाला है। इस वायरल वीडियो में मां की ममता नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ से पानी वेग नीचे की तरफ आ रहा है और लोग आगे- आग भाग रहे हैं। पानी में अपना सबकुछ बहता देख लोग चीख रहे हैं। इसमें एक मां नजर आ रही है, जो अपने दो छोटे बच्चों का हाथ पकड़कर जान बचाने के लिए ऊंचाई की तरफ भाग रही है। इस दौरान वह गिर जाती है, लेकिन अपने बच्चों का हाथ नहीं छोड़ती है और उन्हें लेकर ऊचाई की तरफ भागती है। सिर्फ कुछ सेकेंड की देरी होती है, तो महिला अपने बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में बह जाती।
विज्ञापन
In Nepal, a mother saved her children's lives by just five seconds. Truly an astonishing video... 😳 pic.twitter.com/Xdy08WSzJx
अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग नेपाल और वहां के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो को देखने को आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। बच्चों को लेकर ऊचाई की तरफ भाग रही मां की आंखों में खौफ देखा जा सकता है। लेकिन वह अपने बच्चों को बचा लेती है।
नेपाल–तिब्बत सीमा पर अचानक आई इस विनाशकारी बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। लोगों के घर समेत बाढ़ में सबकुछ बह गया है। इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।