फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बीच सड़क पलटा सब्जी का ठेला, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखें हो गई नम, दिल छू लेगा वीडियो

Mon, 06 Apr 2026 01:01 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बीच सड़क पर एक सब्जी वाले का ठेला पलट जाता है। जिसके बाद कुछ लोग गाड़ियां रोककर उस गरीब की बिखरी हुई सब्जियां समेटने में मदद करने लगते हैं। 
विज्ञापन
बीच सड़क पलटा सब्जी वाले का ठेला - फोटो : @real_roshaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर ये बता दिया कि लोगों के दिलों में इंसानियत आज भी जिंदा है। वीडियो में बीच सड़क पर एक सब्जी वाले का ठेला पलट जाता है। जिसके बाद कुछ लोग गाड़ियां रोककर उस गरीब की बिखरी हुई सब्जियां समेटने में मदद करने लगते हैं। 

विज्ञापन


Viral Video: फ्लाइट में बना यादगार पल, कैप्टन श्रुति ने नानी के लिए की स्पेशल अनाउंसमेंट, देखें वीडियो
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रोजमर्रा की तरह एक दिहाड़ी विक्रेता आलू-प्याद आदि से लदी रेहड़ी लेकर गुजर रहा था। तभी डामर की सड़क पर मौजूद एक गड्ढे ने उसका बैलेंस बिगाड़ दिया। पलक झपकते ही ठेला पलट गया और उस गरीब की सुबह से शाम तक की सारी सब्जियां बीच चौराहे पर बिखर गईं। 

 
विज्ञापन

लोगों ने दिखाई दरियादिली की नई मिसाल

इसी बीच जब वह बदहवास और बेबस होकर अपना नुकसान देख रहा था, ट्रैफिक बत्ती भी हरी हो चुकी थी। फिर जो हुआ उसने दरियादिली की नई मिसाल पेश कर दी। गाड़ियां सरपट भागने के बजाय वहीं थम गईं और बिना एक पल गंवाए सड़क पर बिखरी उसकी गिरी हुई सारी सब्जी समेटनी शुरू कर दी। किसी ने गिरे हुए सब्जी के ठेले का पहिया सीधा किया, तो किसी ने बिखरे हुए आलू-प्याज को बड़े जतन से वापस ठेले में रखा। 


अजनबियों का ऐसा निस्वार्थ सहयोग

सड़क पर बिखरी सब्जीयां समेटते इस इंसानियत से भरे पल को रोशन नाम के एक राहगीर ने अपने कैमरे में सहेज 9 मार्च इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आज की इस मतलबी दुनिया में, जहां हर कदम सिर्फ अपने मतलब के लिए उठता है, वहां अजनबियों का ऐसा निस्वार्थ सहयोग देखना भीतर तक गहरी प्रेरणा दे गया।

Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो


Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

इंसानियत से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। जिसे अबतक लाखों बार देखा जा चुका है, वहीं वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यही तो वह असल भारत है, जिस पर हमें आज भी गर्व होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इन अनजान मसीहाओं की चंद मिनटों की नेकी ने उस मजदूर का पूरा दिन और गाढ़ी कमाई दोनों बचा लिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें