फ्लाइट की कैप्टन श्रुति ने नानी के लिए की स्पेशल अनाउंसमेंट
- फोटो : @livininversatility
Lady Pilot Heartwarming Viral Video: नानी के घर की यादें सबके लिए निस्वार्थ प्यार, ढेर सारी मस्ती, स्वादिष्ट पकवान और गर्मियों की छुट्टियों का बेफिक्र अनुभव होती हैं। यह हर बच्चे के लिए उसकी यादों का सबसे शानदार और खुशनुमा हिस्सा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें एक फ्लाइट की कप्तान और पायलट श्रुति ने अपने नानी के घर के बारे में ऐसा ही किस्सा बताया है, जिसे सुनने के बाद लोगों का दिल भर आया है।
वीडियो में फ्लाइट की कप्तान श्रुति मौसम और सफर के बारे में अनाउंसमेंट करते हुए बताती है कि इस फ्लाइट को अपनी उड़ान पूरी करने में 1 घंटे 50 मिनट लगने वाले है। इस दौरान नानी अपने बगल की सीट पर बैठी पैसेंजर को बता रही होती है कि माइक पर अनाउंसमेंट करने वाली लड़की उनकी पोती है। इस बीच श्रुति भी लोगों को बताती है कि फ्लाइट में उनकी स्पेशल गेस्ट उनकी नानी भी सफर कर रही है।
श्रुति बताती है कि उनकी नानी पहली बार उनके साथ फ्लाइट में है और यह पल उनके लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है। हिंदी में अनाउंसमेंट करते हुए भी श्रुति पुणे से दिल्ली की फ्लाइट में पैसेंजर्स का स्वागत करते हुए अपनी नानी का धन्यवाद करती है। इस मोमेंट पर नानी की आंखों में आंसू होते हैं। क्योंकि अंग्रेजी का तो नहीं पता, लेकिन हिंदी अनाउंसमेंट उन्हें अच्छे से समझ आई होती है। नानी की आंखों के आंसू यह बताते है कि पोती के पायलट बनने की खुशी उन्हें उसकी मां से कम नहीं है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, 15 साल पहले मैं एयर इंडिया के ऑफिशियल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी के लिए अपनी नानी के घर आई थी। एयर इंडिया में अपनी पहली नौकरी पाने के 10 साल बाद मुझे जीवन का यह खूबसूरत सर्कल पूरा करने का मौका मिला है। पिछले हफ्ते मैंने अपनी नानी को पुणे से दिल्ली तक विमान में सफर करवाया, जिसकी पायलट मैं खुद थी। श्रुति आगे लिखती है कि यह उन सभी परिवार, दोस्तों, टीचर्स, सीनीयर्स और क्लीग्स को समर्पित है। जिन्होंने मुझे खूब सपोर्ट किया। यह पल हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा।
Viral Video: वायरल होने के लिए सिर पर जलता चूल्हा रख बनाई रोटी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
दिल छू लेने वाले इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा- क्या शानदार पल था, हमारे स्टार पायलट की मुस्कुराती हुई अदा आसमान को रोशन कर रही थी, आपकी इस मुस्कान भरी यात्रा का हिस्सा बनकर हमें हमेशा बेहद गर्व रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत ही शानदार है, मुझे तुम पर गर्व है।