फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: यूपी के इस गांव का नाम लेने में महिलाएं शर्माती हैं और पुरुष हसंते हैं, जानकर आप पकड़ लेंगे माथा

Fri, 11 Apr 2025 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: उतर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के भदैंया ब्लॉक के अंतर्गत एक गांव आता है, जिसका नाम बालमपुर है। यह गांव अपने नाम के लिए लोगों के बीच का चर्चा बन जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस गांव का नाम बालमपुर क्यों रखा गया है?
विज्ञापन
यूपी के इस गांव का नाम लेने में महिलाएं शर्माती हैं और पुरुष हसंते हैं - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Balampur village in sultanpur: भारत में कई ऐसे गांव हैं, जो अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। देश में कई गावों के ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को हंसी आ जाती है। अगर आप भी जानेंगे, तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कुछ गांवों के नाम इतने अजीबोगरीब होते हैं, लोग वह नाम लेने शर्मा जाते हैं। हम आपको अपनी खबर में एक ऐसे ही गांव के बताने वाले हैं। 

विज्ञापन


उतर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के भदैंया ब्लॉक के अंतर्गत एक गांव आता है, जिसका नाम बालमपुर है। यह गांव अपने नाम के लिए लोगों के बीच का चर्चा बन जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस गांव का नाम बालमपुर क्यों रखा गया है?

नाम के पीछे का इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी पहले तीन भाई थे। इनमें एक का नाम पूरन, दूसरे का नाम बालम और तीसरे का नाम महेश था और सभी अलग-अलग जगहों पर जाकर बस गए। देश के आजाद होने के बाद जिस गांव में पूरन जाकर बसे उसे पूरनपुर, जिस गांव में महेश जाकर बसे उसे महेशुआ और जिस गांव में बालम जाकर बस गए उसका नाम बालमपुर पड़ गया। 
विज्ञापन


Viral Video: फेंक रहे थे गुरुजी तो बच्चे ने खोल दी पोल, वीडियो देखकर हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

नाम लेने में महिलाओं को आती है शर्म 

रिपोर्ट्स में लोगों के हवाले से कहा गया है कि नाम के बारे में अक्सर चर्चाएं होती थीं। बालमपुर को लेकर पहले लोग बहुत चिढ़ाया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे आदत पड़ गई। अब किसी को बुरा भी नहीं लगता। महिलाएं सुसराल आती हैं, तो शर्म की वजह से अपने गांव नाम नहीं बताती हैं। गांव के बगल प्रतापगंज बाजार को पते के तौर पर बताती हैं। 

Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर जल्द आने वाली है तबाही? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया

नाम बदलवाने पर की मांग पर लोगों का कहना है कि हमारे जिन पुरखों ने यहां परअपना पूरा जीवन बिताया, तो यह पुरखों की धरोहर है। हमें बालमपुर गांव के नाम पर गर्व महसूस होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें