2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा चुका है। अब भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इसके बाद भारत को 26/11 हमले से जुड़ी वह जानकारियां मिलेंगी, जिनसे पाकिस्तान की सेना और सरकार में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले सरगनाओं की भूमिकाएं और ज्यादा साफ होंगी।
इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर तहव्वुर राणा के अलावा 2008 के मुंबई हमले की साजिश में किस-किसका नाम सामने आ चुका है? आइये जानते हैं...