फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naag Naagin Video: नाग-नागिन की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 11 Jul 2025 12:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Naag Naagin Fight Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप दूसरे सांप पर लगातार हमला कर रहा है और दूसरा सांप भी उस पर हमला कर रहा है। वीडियो देख आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
अभी तक नहीं देखी होगी नाग-नागिन की इतनी खतरनाक लड़ाई - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Naag Naagin Fight Video: सोशल मीडिया पर अक्सर नाग-नागिन के डांस और प्रेम के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नाग-नागिन की लड़ाई देखी है? नहीं न तो एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप नाग-नागिन की लड़ाई देख सकते हैं। यह बेहद हैरान करने वाला वीडियो है, क्योंकि कभी-कभी ही ऐसी घटना देखने को मिलती है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप दूसरे सांप पर लगातार हमला कर रहा है और दूसरा सांप भी उस पर हमला कर रहा है। वीडियो देख आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। वीडियो को फेसबुक पर मशहूर सर्पमित्र मुरलीवाले हौसला ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाग-नागिन फैन फैला कर बैठे हैं और फुफकार रहे हैं। उन्हें देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सांप भीड़ की तरफ हमला करता है और फिर उसके सामने फन फैलाए दूसरे सांप पर। दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। यह वीडियो बेहद डराने वाला है। नाग-नागिन दोनों बेहद क्रोधित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन




Viral Video: बेडरूम के पीछे से आ रही थी फुफकारने की आवाज, लाइट जलाकर देखा तो फन फैलाए खड़ा था 6 फीट का कोबरा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस लोग प्रतिक्रिया भी जमकर दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि काटने के बाद क्या इनका जहर एक दूसरे पर चढ़ता है? कई लोगों ने हर-हर महादेव लिखा है। 

Video: मराठी भाषा विवाद के बीच वायरल हुआ हरियाणा का वीडियो, ताउ ने लड़के से कहा हरियाणवी में बात कर और फिर...

यह वायरल वीडियो काफी दुर्लभ है, क्योंकि नाग-नागिन की लड़ाई बहुत कम देखने को मिलते हैं। मुरलीवाले हौसला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, नाग नागिन आपस में लड़ते हुए। बता दें कि  मुरलीवाले हौसला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हर दिन सांप पकड़ने के नए-नए वीडियो शेयर करते हैं। कुछ दिनों पहले सांप पकड़ने के दौरान उन्हें एक कोबरा ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें