ये रहस्यमय जगह है अमेरिका का एक झरना जहां बने हूए इस छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है। इस छेद में नदी का आधा पानी समा जाता है। लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक और विज्ञान यह पता कि यह पानी आखिर जाता कहां जाता है। यह जगह अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सी.आर. मैगनेसी पार्क है। ये झरना बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही रहस्य से भी भरा हुआ है। जैसा की इसका नाम है डेविल्स कैटल का मतलब होता है शैतान की कड़ाही। इस अद्भुत झरने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं,
इस झरने का स्तोत्र ब्रुल नदी का पानी है। जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीले चट्टानी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी छेद में समाने के बाद आखिर जाता कहां है? ये आज तक पता नहीं चला है। इसका पता लगाने के कई प्रयास किए गए लेकिन ये अभी तक अनसुलझा रहस्य है।