फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती का सबसे रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटते ही बहने लगता है खून, क्या है इसके पीछे का हैरान कर देने वाला रहस्य?

Sat, 21 Nov 2026 05:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया में एक ऐसा रहस्यमयी पत्थर पाया जाता है, जिसे काटने पर खून निकलता है। यह पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तटों पर मिलता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का रहस्य क्या है। 
विज्ञापन
धरती का सबसे रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटते ही बहने लगता है खून - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक हम सभी यही जानते हैं कि पत्थर के अंदर कोई दिल या भावना नहीं होती। तभी तो किसी निर्दयी इंसान को पत्थर दिल कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे पत्थर के बारे में सुना है, जिसके अंदर से चोट लगने पर खून निकलता है? सुनने में यह बात किसी काल्पनिक कहानी की तरह लगती है, लेकिन वास्तव में ऐसा एक समुद्री जीव मौजूद है, जो बिल्कुल पत्थर जैसा दिखाई देता है।

विज्ञापन


इस रहस्यमयी जीव को पायुरा चिलियेंसिस कहा जाता है। यह चिली और पेरू के समुद्री तटों पर पाया जाता है। पहली नजर में इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई साधारण पत्थर समुद्र की चट्टानों से चिपका हुआ है। लेकिन जब इसे काटा जाता है या तोड़ा जाता है, तो इसके अंदर से लाल रंग का तरल पदार्थ निकलता है, जो खून जैसा दिखाई देता है। यही वजह है कि इसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

जीव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका बाहरी हिस्सा बेहद कठोर होता है, जबकि अंदर का भाग मुलायम और मांस वाला होता है। जब इसके बाहरी खोल को काटा जाता है, तो अंदर लाल रंग का मांस दिखाई देता है, जिसे स्थानीय लोग खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इससे कई तरह के व्यंजन और सलाद बनाए जाते हैं। कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं, जिसके कारण समुद्री इलाकों में इसकी काफी मांग रहती है।
विज्ञापन


देसी अंदाज में सड़कों पर घूम रहा बैटमैन, साजन साजन गाने पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- देसी स्पाइडरमैन भी बनाओ

हैरानी की बात यह है कि यह कोई निर्जीव पत्थर नहीं, बल्कि एक जीवित समुद्री प्राणी है। यह समुद्र के अंदर चट्टानों से चिपककर रहता है और पानी को अपने शरीर के अंदर लेता है और उसमें मौजूद सूक्ष्म जीवों से भोजन प्राप्त करता है। यह सांस लेने और भोजन करने की प्रक्रिया भी करता है। इतना ही नहीं, इस जीव में प्रजनन की अनोखी क्षमता होती है। यह अपने जीवनकाल में नर और मादा दोनों तरह के प्रजनन अंग विकसित कर सकता है, जिससे यह बच्चे पैदा करने में सक्षम होता है।
विज्ञापन


चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती ने खोली पोल

इसके मांस की बढ़ती मांग की वजह से समुद्र में इसकी तलाश की जाती है और इसे चाकू की मदद से चट्टानों से निकालकर बाजारों में बेचा जाता है। प्रकृति का यह अनोखा जीव साबित करता है कि दुनिया में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें