सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गोरिल्ले के वेश में एक व्यक्ति हाथों के इशारे से वाहनों को रोकता और उन्हें आगे बढ़ने का संकेत देता नजर आ रहा है। शुरुआत में राहगीरों को लगा कि यह कोई मनोरंजन या मजाक का हिस्सा है, लेकिन जल्द ही इसकी असली वजह सामने आई। दरअसल, गोरिल्ले के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा था।
बता दें कि, इस अनोखे अभियान के दौरान इंदौर यातायात पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान गोरिल्ले ने जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े करने वाले चालकों को हाथ के इशारे से पीछे हटने का संकेत दिया। इसके जरिए वाहन चालकों को समझाया गया कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए निर्धारित होती है और वहां वाहन रोकना नियमों के खिलाफ है।
वायरल वीडियो: डीजे वाहन से खतरनाक स्टंट करते देख भड़के लोग, बोले- लाइसेंस तुरंत रद्द कर जेल भेज देना चाहिए
रॉन्ग साइड वाहन चालकों को गोरिल्ले ने रोका
गोरिल्ले के इशारे और ट्रैफिक पुलिस की समझाइश के बाद कई वाहन चालक अपने वाहनों को पीछे लेकर स्टॉप लाइन के पीछे खड़े होते नजर आए। रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को भी गोरिल्ले ने हाथ के इशारे से रोक दिया। अचानक सामने गोरिल्ला को देखकर कई वाहन चालक पहले हैरान हुए, लेकिन इशारा मिलते ही उन्होंने अपनी गलती समझी और वाहनों को सही दिशा में मोड़कर आगे बढ़ गए।
अनोखी ट्रैफिक जागरूकता
इंदौर यातायात पुलिस के मुताबिक, जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल लोगों का ध्यान आसानी से आकर्षित करता है। साथ ही, बिना डांट-फटकार या सख्ती के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन करने का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया जा सकता है।
वायरल वीडियो: कभी मां-बाप ने सिखाया था उंगली पकड़ कर चलना, अब बेटी ने दी उनके सपने को उड़ान
वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सड़कों पर लोगों को ट्रैफिक रूल्स सिखाते गोरिल्ला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- गोरिल्ला के अंदर एक भाई की मेहनत भी है। दूसरे शख्स ने कहा- गोरिल्ला ही बन गया ट्रैफिक का सरप्राइज बॉस।
वायरल वीडियो: 50 और 10 रुपये का नोट जोड़कर सामान लेने पहुंची बच्ची, दुकानदार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल