फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी के बीच पढ़ाई का जज्बा, सड़क किनारे मेहनत में जुटी मां तो वहीं शोर के बीच किताबों में डूबी दिखी बच्ची

Mon, 21 Sep 2026 03:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर एक मां-बेटी का दिल छू लेने वाला पोस्ट सामने आया है, जिसमें मां सड़क किनारे फल, सब्जियां लेकर बैठी ग्राहकों की राह देख रही है और पास में ही बैठी उसकी बेटी पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
मां-बेटी का दिल छू लेने वाला संघर्ष - फोटो : @Mukesh_RJ31
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां-बेटी के संघर्ष की दिल छू लेने वाली कहानी:  अगर इंसान के अंदर अपने लक्ष्य को हासिल करने की मजबूत इच्छा, मेहनत और लगातार कोशिश करने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा महंगी सुविधाएं, आराम या बेहतर परिस्थितियां जरूरी नहीं होतीं। हाल ही में एक मां-बेटी का ऐसा ही एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें मां सड़क किनारे फल, सब्जियां लेकर बैठी ग्राहकों की राह देख रही है और पास में ही बैठी उसकी बेटी पढ़ाई करती नजर आ रही है।
विज्ञापन


 



सोशल मीडिया वायरल पोस्ट 
वायरल हो रही पोस्ट में सड़क किनारे का रोजमर्रा का माहौल नजर आता है। सड़क से गाड़ियां गुजर रही हैं और आसपास लोगों की आवाजाही जारी है। इसी भीड़भाड़ के बीच एक बच्ची जमीन पर बैठकर अपनी कॉपी में लिखती दिखाई देती है। उसके सामने स्कूल बैग रखा है और वह आसपास के शोर-शराबे से बेपरवाह होकर पूरी तरह पढ़ाई में जुटी हुई है। बच्ची के पास ही उसकी मां भी बैठी नजर आती हैं। जो सब्जियां लेकर बैठी ग्राहकों की राह देख रही है।



रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो

 


सड़क किनारे बना पढ़ाई का ठिकाना
आज कई बच्चों को पढ़ाई के लिए घर में अलग कमरा, शांत माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, सड़क किनारे पढ़ाई करती ये बच्ची आसपास की हलचल और सीमित सुविधाओं के बावजूद एकाग्रता से पढ़ती नजर आ रही है। पढ़ाई के प्रति उसकी यह लगन यह दिखाती है कि वह अपनी शिक्षा को लेकर गंभीर है। मां जहां अपने काम में व्यस्त है, वहीं बच्ची ने उसी जगह को पढ़ाई का ठिकाना बना लिया है। 




पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल, देखें वीडियो



बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग



वायरल पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन 

पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  यह दृश्य परिस्थितियों से हार न मानने की सीख देता है। तो वहीं कई यूजर्स ने बच्ची की पढ़ाई में मदद करने की इच्छा जताई और उसकी शिक्षा के लिए सहायता की अपील की है। 

 

 

वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें