फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे खतरनाक द्वीप, जो दिखते तो हैं खूबसूरत लेकिन हैं जानलेवा

Sun, 12 Apr 2020 02:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर लोग छुट्टियां बिताने के लिए या प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर चले जाते हैं, क्योंकि आइलैंड की खूबसूरती ही ऐसी होती है कि वो लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन खतरनाक द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां न जाएं तो ही बेहतर है। ये द्वीप हैं तो बेहद ही खूबसूरत लेकिन इसके साथ-साथ ये जानलेवा भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सबा द्वीप, नीदरलैंड - फोटो : Social media
इस द्वीप का नाम है सबा आइलैंड, जो नीदरलैंड में पड़ता है। महज 13 वर्ग किलोमीटर में फैला यह द्वीप बहुत ही सुंदर है, लेकिन उतना ही ये खतरनाक भी है, क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा समुद्री तूफान आता है। इस तूफान की वजह से आइलैंड के आसपास कई जहाज टूट कर डूब गए हैं। फिलहाल इस आइलैंड पर 2000 के करीब लोग रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मगरमच्छों का आइलैंड - फोटो : Social media
ये है म्यांमार का राम्री द्वीप, जिसे 'मगरमच्छों का आइलैंड' भी कहते हैं। यहां खारे पानी की कई झीलें हैं, जो खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। इस आइलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि इस द्वीप पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1000 के करीब जापानी सैनिक इस आइलैंड से होकर गुजर रहे थे, लेकिन यहां के खतरनाक मगरमच्छों ने उनपर हमला बोल दिया और उन्हें जिंदा ही चबा गए। सिर्फ 20 सैनिक ही बचकर जिंदा वापस जा पाए थे, बाकी के 980 सैनिकों को मगरमच्छों ने अपना निवाला बना लिया था। हालांकि कुछ वैज्ञानिक और इतिहासकार इस घटना को सच नहीं मानते हैं। 

4 of 6
इटली का शापित आइलैंड (आईसोल ला गैओला) - फोटो : Flickr
यह इटली का 'आईसोल ला गैओला' द्वीप है, जिसे शापित माना जाता है। नेपल्स की खाड़ी में स्थित इस छोटे से द्वीप की कहानी बेहद ही भयानक है। कहते हैं कि इसे खरीदने वाले की या तो मौत हो जाती है या फिर उनके और उनके परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो जाती है। इस द्वीप को खरीदने वाले कई मालिकों की यहां मौत हो चुकी है। अब यह द्वीप सरकार के अधीन है और कई सालों से वीरान पड़ा है। हालांकि यहां लोग घूमने के लिए आते हैं, लेकिन वो भी रात होने से पहले ही यहां से निकल जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
लुजोन द्वीप, फिलीपींस - फोटो : Social media
यह फिलीपींस का लुजोन द्वीप है, जिसे 'वॉल्कैनो आइलैंड' भी कहते हैं। यहां 'ताल वॉल्कैनो' नाम का एक खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके क्रेटर में एक ज्वालामुखीय झील है जो ताल झील कहलाती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। हालांकि यहां जाना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि कब ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में ऐसा हुआ भी था, जिसके बाद आसपास के इलाकों को आनन-फानन में खाली करा लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेबल आइलैंड - फोटो : Social media
अटलांटिक महासागर में स्थित इस द्वीप को 'सेबल आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। 42 किलोमीटर लंबे और 1.5 किलोमीटर चौड़े इस आइलैंड को 'रेत का आइलैंड' और 'दरिया का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है। यहां 300 से भी अधिक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब चुके हैं। इसके पीछे वजह ये है कि दूर से यह आइलैंड समुद्र के पानी की तरह ही दिखता है, इससे अधिकतर जहाज धोखा खा जाते हैं और रफ्तार अधिक होने के कारण यहां आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें