फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गायों को काट रहे थे मच्छर और बार-बार कर रहे थे परेशान, मालिक ने तुरंत लगवा दी मच्छरदानी

Tue, 10 Jun 2025 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक गौशाला में कई गायें खड़ी हैं। लेकिन वहां की सबसे खास बात यह है कि हर गाय के चारों तरफ मच्छरदानी लगाई गई है। गर्मी और उमस के कारण मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई थी, जिससे गायें परेशान हो रही थीं।
विज्ञापन
गायों के लिए लगाई गई मच्छरदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @foofaji
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में गायों को बहुत ही खास माना जाता है। लोग उन्हें केवल एक पशु नहीं, बल्कि मां का रूप मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं। गायों की सेवा को पुण्य का काम माना जाता है। भारतीय समाज में गायों के लिए गहरी भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी गायों की देखभाल के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक गौशाला में कई गायें खड़ी हैं। लेकिन वहां की सबसे खास बात यह है कि हर गाय के चारों तरफ मच्छरदानी लगाई गई है। गर्मी और उमस के कारण मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई थी, जिससे गायें परेशान हो रही थीं। इसे देखकर गौशाला के मालिक ने यह अलग तरीका निकाला कि हर गाय के लिए मच्छरदानी लगवा दी जाए, जिससे वे मच्छरों से बच सकें और आराम से रह सकें।




गायों के लिए लगाई गई मच्छरदानी
मच्छरदानियों को इस तरह लगाया गया है कि गायें आराम से बैठ भी सकती हैं। लेट भी सकती हैं और खाना-पीना भी कर सकती हैं। इसके बावजूद मच्छर उनके पास नहीं पहुंच सकते। वीडियो में गायें मच्छरदानी के अंदर बिल्कुल शांत और सुकून से नजर आती हैं। यह देखकर समझा जा सकता है कि उन्हें इससे कितनी राहत मिली है। इस तरह की देखभाल आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलती है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
गौशाला मालिक की इस सोच ने न केवल गायों को राहत दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @foofaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया। कमेंट्स में लोग गौशाला मालिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा काम तो यादव जी ही कर सकते हैं।" एक और ने मजाक में कहा, "अब तो गायों को मच्छरदानी और एसी मिल रही है और हम इंसानों को आज भी मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलानी पड़ती है।" कुछ लोगों ने सुझाव भी दिए कि मच्छरों से बचाने के लिए नीम का धुआं या हर्बल स्प्रे जैसे प्राकृतिक उपायों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें