फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाल कटवाने सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर मजे से कराया हेयरकट, नाई ने बताई हैरान करने वाली बात

Sun, 10 May 2026 06:35 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप सैलून में नाई से एक बंदर आराम से बैठकर वायरल कटवा रहा है। 
विज्ञापन
बाल कटवाने सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर मजे से कराया हेयरकट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ता, बिल्ली, शेर और बंदर समेत कई जानवरों के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि सैलून में जाकर एक बंदर आराम से बाल कटवा रहा है। यह पूरा मामला कर्नाटक के चामराजनगर का है। 

विज्ञापन


यहां पर सैलून में जाकर एक बंदर ने आराम कुर्सी पर बैठा और नाई से अपने बालों की सेटिंग कराई। इस अनोखे मामले को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सैलून के मालिक का नाम देवराज है, जिन्होंने बताया कि यह बंदर उनका रेगुलर ग्राहक बन गया था। 

उन्होंने कहा कि अपने झुंड से अलग होकर हर दिन दुकान पर पहुंच आता और चुपचाप शीशे के सामने बैठकर खुद को निहारता रहता था। देवराज ने कहा कि मैंने शुरुआत में उसे कई बार भगाने की कोशिश की, लेकिन वह हटता नहीं था और घंटों दुकान में ऐसी ही बैठा रहता था।
विज्ञापन




Alien UFO Video: क्या धरती पर आए थे एलियंस? अमेरिका के जारी किए वीडियो में दिखा रहस्यमयी यान

उन्होंने कहा कि गुरुवार को बंदर हमेशा की तरह सैलून में आया, तो देवराज भगाने की जगह उसके साथ मस्ती करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया बंदर के पास पहुंचकर उसके बालों में कंघी करने लगा। देवराज ने कहा कि उन्हें लगा कि कंघी लगते ही बंदर डरकर भाग जाएगा, लेकिन इसके बिल्कुल उलट हुआ। बंदर बिल्कुल शांत रहा और उसने इंसानों की तरह सिर नीचे कर लिया, जैसे कोई ग्राहक बाल कटवाने के लिए तैयार बैठा हो।

Viral Video: हिरण के साथ तेंदुआ के खेलने का वीडियो हुआ वायरल, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बंदर का दोस्ताना व्यवहार देखकर देवराज ने भी उसका बाल काटने लगे और उसे शानदार हेयरस्टाइल दे दिया। सैलून में मौजूद एक अन्य ग्राहक ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें