नंदी की मूर्ति के सामने पहुंचा बंदर, फिर जो किया उसे देखकर लोग हैरान
- फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर वीडियो सामने आते हैं। इनमें कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छूने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर चौराहे पर लगी नंदी की मूर्ति को केला खिला रहा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आसपास की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच यह अनोखा पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।