सदियों पुराना पिरामिड अचनाक ढह गया, लोगों में महाविनाश का खौफ
- फोटो : अमर उजाला
Mexico Pyramid: मेक्सिको में प्राचीन काल में बनाए गया एक पिरामिड ढह गया है। पिरामिडों को प्राचीन जनजाति के लोगों ने बनाया था। वे इसका इस्तेमाल मानवबलि के लिए करते थे। हाल ही में पिरामिड का एक हिस्सा ढह गया। इसके बाद पिरामिड को बनाने वाली जनजाति के वंशजों ने इसे धरती पर तबाही का संकेत बताया है। बीती 30 जुलाई को भारी बारिश के बाद इसका एक भाग ढह गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिरामिड का निर्माण आधुनिक पुरेपेचा जनजाति लोगों के पूर्वजों ने किया था। यह जनजाति खूंखार लड़ाकू थी। इस जनजाति ने एजटेक लोगों को हरा दिया था। इतिहासकार मानते हैं कि प्राचीन पुरेपेचा जनजाति के लोग याकाटा पिरामिड का अपने सबसे महत्वपूर्ण देवता कुरिकवेरी को खुश करने के लिए इस्तेमाल करते थे। इस तरह के पिरामिड मिचोआकेन राज्य के इहुआत्जियो के पुरातात्विक स्थल में मिलते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुरेपेचा जनजाति से संबंध रखने वाले अल्वारेज का कहना है कि पिरामिड का ढहना दुनिया में तबाही आने का संकेत दे रहा है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण करने वाले हमारे पूर्वजों के लिए एक बुरा शगुन था, जो एक अहम घटना की निकटता का संकेत देता था।
Sunita Williams: क्या खतर में हैं सुनीता विलियम्स? क्यों वापस नहीं ला पा रहा नासा, अंतरिक्ष में होता है ये असर
एक बार ऐसा ही हुआ, तो पुरपेचा जनजाति के ऊपर बड़ा हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि पिरामिड के ढहने को शाप की तरह देखा जाता है। यह किसी आपदा के आने का संकेत है।
पुरेपेचा ने एजटेक को हराकर 400 साल से ज्यादा तक राज किया। एजेटक के लोगों का पहले इहुआत्जियो क्षेत्र पर शासन था, जिन्हें पुरपेचा जनजाति ने 900 ईस्वी में हरा दिया। 1519 में स्पेनिश आक्रमण हुआ था जिसके बाद यहां पुरपेचा जनजाति का राज खत्म हो गया।
Dangerous Rail Routes: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान डर से कांपते हैं लोग, एक तो भारत में ही है
मेक्सिको के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने एक बयान में पिरामिड के बारे में सूचना दी। इस बयान में कहा गया कि पिरामिड के आधारों में से एक के दक्षिणी छोर का मध्य भाग ढह गया।