फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में पहली बार शामिल होगी यएई की लड़की, ब्यूटी ऐसी कि वायरल हो रही फोटो

Thu, 09 Oct 2025 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: मरियम को बाज शिकार और ऊंट की सवारी करना पसंद है। मरियम मोहम्मद फैशन की छात्रा हैं, जिन्हें सैकड़ों आवेदकों में से एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। अगले महीने थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का आयोजना होगा।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में पहली बार शामिल होगी यएई की लड़की - फोटो : Instagram/Instagram/@mimim7md1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पहली बार कोई लड़की मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भाग लेगी। ब्यूटी क्वीन मरियम मोहम्मद की पूरी दुनिया में हो रही है। मरियम की उम्र 26 साल है और उनको मिस यूनिवर्स यूएई 2025 का ताज मिला है। मरियम पहली अमीराती महिला हैं, जो इस खिताब के साथ पहली बार मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में शामिल होंगी।

विज्ञापन


फैशन की छात्रा हैं मरियम

मरियम को बाज शिकार और ऊंट की सवारी करना पसंद है। मरियम मोहम्मद फैशन की छात्रा हैं, जिन्हें सैकड़ों आवेदकों में से एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। अगले महीने थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का आयोजना होगा। इस मंच पर मरियम आने वाली पहली अमीराती महिला होंगी। 

इकनॉमिक्स से की है ग्रेजुएट की पढ़ाई 

मरियम ने सिडनी विश्वविद्यालय से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वर्तमान में मरियम ESMOD दुबई में फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रही हैं। वह शिक्षा, कला और वकालत के क्षेत्र में एक्टिव हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरियम का कहना है कि यूएई ने मुझे बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास दिया है। मैं महत्वाकांक्षी, जिज्ञासु और प्रेरित महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं। 
विज्ञापन


 


Viral Video: पत्नी ने नहीं बनाया मनपसंद खाना तो आत्महत्या करने टावर पर चढ़ गया पति, खूब किया हंगामा, फिर...

मरियम का कहना है कि उनका मिशन गरीबी से लड़ना, महिलाओं को सशक्त बनाना और प्रेम व शांति के समुदायों को बढ़ावा देना है। उन्होंने फैशन डिजाइन का कोर्स किया है। उन्होंने रमजान अमन और द गिविंग फैमिली इनिशिएटिव जैसी धर्मार्थ पहलों में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही मरियम ने अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता कार्यक्रमों में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है। 

Viral Video: गार्डन में खेल रहा था मासूम, तभी बच्चे का शिकार करने छलांग लगा कर आया तेंदुआ, बिल्ली ने बचाई जान

कायम करना चाहती हैं मिसाल 

वह मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रही है। उनको उम्मीद है कि वह अमीराती महिलाओं की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी। उन्होंने यूएई के सशक्तिकरण, स्थिरता और इनोवेशन की कहानी को ग्लोबल ऑडिएंस के सामने पेश करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें