फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 09 Apr 2026 10:50 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक युवक रात 12:15 बजे बाइक पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। जिसे देखकर भारतीय वर्क कल्चर और बढ़ते काम के दबाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 
विज्ञापन
बाइक पर बैठकर रात में सड़क पर लैपटॉप में काम करता शख्स - फोटो : @ravi_bhojane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: आज के समय में लोगों के ऊपर काम की बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां, कड़े डेडलाइन और कम समय में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मानसिक दबाव भी बढ़ गया है। जिसके चलते लोग कहीं भी और कभी भी काम करने को मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक  रात 12:15 बजे बाइक पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। जिसे देखकर भारतीय वर्क कल्चर और बढ़ते काम के दबाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

वीडियो में एक युवक रात के करीब 12:15 बजे अपनी बाइक पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। जब पूरा शहर सो रहा था, उस समय यह शख्स सड़क पर अपनी बाइक पर बैठकर काम में व्यस्त दिखता है। लैपटॉप उसकी बाइक के सामने रखा हुआ है और वह पूरी तरह अपने काम में डूबा हुआ है। वीडियो में जब कैमरा उस युवक की तरफ जाता है, तो वह थोड़ी देर के लिए ऊपर देखता है और हल्की सी स्माइल कर देता है. उसके चेहरे पर थकान साफ नजर आती है, जिससे साफ पता चलता है कि वह लंबे समय से काम कर रहा है। 
 
लैपटॉप के साथ फाइनेंस
आधी रात को बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते युवक के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 
विज्ञापन


काम का बढ़ता दबाव
ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी लोग यात्रा, शादी, या मेट्रो की फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते नजर आए हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में कितने संघर्ष कर रहे हैं। इस तरह के वीडियो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि, आखिर काम का दबाव कितना ज्यादा बढ़ गया है। 

Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आज की लाइफस्टाइल

वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भाई घर जाकर सो जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा-यही है आज की लाइफस्टाइल। तो वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह बाइक पर बैठकर लैपटॉप चलाना खतरनाक हो सकता है। सड़क पर ध्यान न देने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, लगातार काम करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें