फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs LSG Playing 11: वरुण-नरेन की होगी वापसी? केकेआर प्लेइंग-11 में कर सकता है बड़े बदलाव; पंत पर होगी नजर

Thu, 09 Apr 2026 10:35 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs LSG Playing 11 Today Prediction: केकेआर की टीम आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोलने के लिए बेताब है। अब टीम का सामना गुरुवार को कोलकाता में लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। इस मैच के लिए उम्मीद है कि केकेआर की टीम प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
केकेआर बनाम लखनऊ - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पहली जीत की तलाश में कोलकाता नाइट राइजर्स (केकेआर) का सामना गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। केकेआर की टीम के लिए मौजूदा सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है क्योंकि उसे दो मैच में हार मिली है, जबकि एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ा है। केकेआर की रणनीति अब तक कारगार साबित नहीं हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम प्रबंधन लखनऊ के खिलाफ व्यापक बदलाव कर सकता है। 
विज्ञापन

नरेन फिट, वरुण का खेलना मुश्किल
लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच से पहले केकेआर को बड़ी राहत मिली है। सुनील नरेन अपनी बीमारी से उबर गए हैं। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती का खेलना अभी भी पक्का नहीं है, क्योंकि उनकी अंगुली में चोट लगी है। सुनील नरेन की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी यूनिट को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में संघर्ष किया था। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन नरेन को लेता है या रचिन रवींद्र को उनकी जगह मौका मिलता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।

ग्रीन करेंगे गेंदबाजी
केकेआर फ्रेंचाइजी के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि कैमरून ग्रीन के लखनऊ के खिलाफ मैच से गेंदबाजी शुरू करने की संभावना है। इस ऑलराउंडर को अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ तालमेल बिठाते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से गेंदबाजी से दूर रखा गया था, हालांकि वह ट्रेनिंग सेशन में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे थे।

शीर्ष क्रम में होगा बदलाव?
केकेआर ने अभी तक अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन की सलामी जोड़ी को आजमाया है जो अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए। वह इस मैच में एलेन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की जोड़ी को आजमा सकते हैं। न्यूजीलैंड के एक अन्य खिलाड़ी रचिन रवींद्र भी मध्य क्रम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इससे केकेआर को स्पिन का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिल जाएगा।

आत्मविश्वास से भरी है लखनऊ
जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसकी टीम पिछले मैच में जीत दर्ज करने से आत्मविश्वास से भरी होगी। उसके कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले मैच में नाबाद 68 रन बनाए थे और वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एलएसजी की टीम में पंत के अलावा शीर्ष तीन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम भी शामिल हैं। वह केकेआर के गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करेंगे।

बारिश फिर डाल सकती है खलल
केकेआर के पिछले मैच में बारिश ने खलल डाला था और कोलकाता में गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। पश्चिमी बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र से लेकर मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव बनने के कारण कोलकाता में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होने के कारण इस पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
केकेआर: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी। 
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। 
विज्ञापन

हम यहां आपको केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच नौ अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें