दरअसल, शख्स जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका बैग बहुत भारी है और उसे इसे चेकइन करने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके बाद शख्स ने सामान हल्का करने के लिए एयरपोर्ट पर ही अपने बैग से निकालकर 15 शर्ट और जंपर्स पहन लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।