इसके पहले विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। चार ओवर में ही टीम इंडिया ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवा दिए। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा (1), तीसरे ओवर में विराट कोहली (1) और चौथे ओवर में केएल राहुल (1) चलते बने। मैट हैनरी और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने 10वें ओवर में दिनेश कार्तिक (6) को भी पवेलियन की राह दिखा दी।
इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 46.1 ओवरों में 221/5 से आगे खेलना शुरू किया। इन 23 गेंदों में भारतीय पेसर्स भुवी और बुमराह ने अपनी जबरदस्त खेल दोहराते हुए सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए कीवी बल्लेबाज को पवेलियन भी लौटाया।
47 ओवर की आखिरी गेंद पर कल नाबाद लौटे खतरनाक कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर 74 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के खतरनाक थ्रो पर रन आउट हुए। 48 ओवर की पहली गेंद पर एक बार फिर जडेजा ने भुवी की गेंद पर टॉम लाथम को लौटाया तो आखिरी बॉल पर विराट ने कैच लपककर मैट हैनरी (1) का खेल खत्म किया। इस तरह भुवी के खाते में 3 तो बुमराह, हार्दिक पांड्या, जडेजा और चहल ने 1-1 विकेट चटकाए।