फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Video: सांप के साथ शख्स कर रहा था खिलवाड़, अगले ही पल जो हुआ मिल गया सबक

Fri, 15 May 2026 04:29 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snake Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने सांप की पूंछ पकड़ रखी है और उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह देखकर आप भी सहम जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Snake Video - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Video: कभी-कभी लोगों को सुर्खियों में आने का शौक इतना हावी हो जाता है कि वे अपनी ही जान जोखिम में डाल देते हैं। बिना सोचे-समझे सिर्फ हीरो बनने की चाह में उठाया गया एक कदम कब खतरनाक साबित हो जाए, इसका अंदाजा भी नहीं होता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ताजा वीडियो भी कुछ ऐसी ही लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
इस वीडियो में एक युवक घर के बाहर खड़ा नजर आता है। शुरुआत में यह समझ पाना मुश्किल होता है कि वह क्या कर रहा है, लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ जाती है। दरअसल, उसने एक सांप की पूंछ पकड़ रखी होती है और उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है। कुछ देर तक तो वह सांप को काबू में रखता है, जिससे लगता है कि सब उसके कंट्रोल में है। लेकिन जैसे ही वह उसे लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करता है, सांप पलटकर उसके पैर में काट लेता है। इसके बाद युवक घबराकर तुरंत सांप को छोड़ देता है और वहां से दूर भाग जाता है।

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना सूरत की बताई जा रही है, जहां सचिन नाम का एक अनुभवहीन व्यक्ति सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था। राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था, वरना यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी।
विज्ञापन


देखें वीडियो



सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे बेवजह की बहादुरी बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऐसे स्टंट कभी भी भारी पड़ सकते हैं। वहीं कुछ लोग युवक की किस्मत को अच्छा बता रहे हैं कि उसे गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर गिरा विदेशी महिला का दुपट्टा, लड़के ने फिल्मी स्टाइल में किया ऐसा काम
Viral: ट्रेन में सफर के बीच महिला को शुरू हुआ लेबर पेन, TTE की सूझबूझ ने जीता लोगों का दिल
Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश
Viral Video: बाइक सवार चोरों ने छीना-झपटी कर नाली में गिराया, फिर भी महिला ने नहीं छोड़ा बैग
Viral Video: भयानक आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें