फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: खलील और तुषारा के रिप्लेसमेंट का एलान, CSK से जुड़े कुलदीप यादव, RCB में रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री

Fri, 15 May 2026 04:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके ने खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है, जबकि आरसीबी ने श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को साइन किया है। 
विज्ञापन
रिचर्ड ग्लीसन-कुलदीप यादव - फोटो : RCB-CSK (X)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में चोटिल खिलाड़ियों के चलते टीमों में बदलाव का सिलसिला जारी है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को साइन किया है। आईपीएल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि कुलदीप यादव 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे, जबकि रिचर्ड ग्लीसन को आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2026: 'संन्यास से पहले यह पल जी पाया, इसके लिए भगवान का शुक्रिया', पिछले सीजन को याद कर भावुक हुए कोहली

कुलदीप यादव को मिला सीएसके में मौका
कुलदीप यादव ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए किया था। उन्होंने अब तक लीग में कुल तीन मुकाबले खेले हैं। सीएसके ने उन्हें खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया है।
 

खलील अहमद चोट के कारण हुए बाहर
28 वर्षीय तेज गेंदबाज खलील अहमद इस सीजन सीएसके के लिए पांच मैच खेल चुके थे, जिसमें उन्होंने दो विकेट हासिल किए। 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में गंभीर चोट लगी थी। गेंदबाजी रन-अप के दौरान उन्हें दर्द महसूस हुआ और वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके। शुरुआत में इसे सामान्य ऐंठन माना गया, लेकिन मेडिकल जांच में क्वाड्रिसेप्स में टियर की पुष्टि हुई। बाद में उनकी सफल सर्जरी कराई गई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

रिचर्ड ग्लीसन की आरसीबी में एंट्री
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को आरसीबी ने नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। ग्लीसन इंग्लैंड के लिए छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 और 2025 में सीएसके और मुंबई  का प्रतिनिधित्व किया था। सीएसके के लिए उन्होंने दो और मुंबई इंडियंस के लिए एक मुकाबला खेला था।
 

फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद बाहर हुए तुषारा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बाहर हो गए थे। वह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके, जिसके बाद उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड लौटे
इसी बीच केकेआर के बल्लेबाज रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड लौट गए हैं। वह इंग्लैंड दौरे की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: 'अगर ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरें सही हैं तो हार्दिक को रिलीज करो', वीरू का मुंबई इंडियंस को सुझाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें