फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को कर रहा था परेशान, फिर उसने पलट कर ऐसे लिया बदला, वीडियो वायरल

Mon, 23 Sep 2019 12:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांप का डरावना वीडियो वायरल - फोटो : Facebook/Reptile Hunter
विज्ञापन

सांप दुनिया के उन खतरनाक जीवों में से एक हैं, जो इंसानों को बेवजह परेशान तो नहीं करते हैं, लेकिन अगर इंसान उन्हें परेशान करें तो वो उन्हें छोड़ते भी नहीं है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक शख्स सांप को परेशान कर रहा था और उसे डराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ऐसा करना उसके लिए भारी पड़ गया। 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस तरह सांप को फुंफकार मार कर डराने की कोशिश कर रहा है। वह उसे बार-बार काटने के लिए उकसा रहा है। आखिरकार सांप ने उससे बदला ले ही लिया। उसने शख्स का सिर इतनी जोर से पकड़ लिया कि वह उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगा, लेकिन सांप ने उसे छोड़ा ही नहीं। 
विज्ञापन

फेसबुक पर इस वीडियो को 'रेपटाइल हंटर' ने शेयर किया है। 19 नवंबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक चार लाख 64 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि इसे चार हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इसके अलावा लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'सांप को परेशान करोगे तो वो बदला तो लेगा ही'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सांप के साथ प्यार से पेश आना चाहिए। मुझे उम्मीद है इससे आपको सबक मिल गई होगी'। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें