फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चचा की दादागिरी, सड़क के बीचों-बीच खाट बिछाकर सोया शख्स, लोग बोले- बदमाश बनने की कोशिश कर रहे हो

Thu, 29 May 2025 10:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इन दिनों ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे, लेकिन यह बात सच है कि आप इस वीडियो को देखने के बाद खुद को इसे शेयर करने से भी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
सड़क पर ही खाट बिछाकर सोने लगा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @kaif_pasha_5270
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां हर दिन लाखों यूजर्स अपनी फोटो, वीडियो या विचार साझा करते हैं। इनमें से कुछ कंटेंट इतने अलग और अजीब होते हैं कि वे पल भर में वायरल हो जाते हैं। चाहे वो कोई नया जुगाड़ हो, लड़ाई-झगड़े की क्लिप हो, स्टंट हो या फिर कोई मजेदार हरकत हो। लोग इन वीडियो को देखने, शेयर करने और उन पर प्रतिक्रिया देने में खूब इंटरेस्ट दिखाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे, लेकिन यह बात सच है कि आप इस वीडियो को देखने के बाद खुद को इसे शेयर करने से भी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक शख्स खाट पर चैन की नींद सोता हुआ नजर आ रहा है। अब तक इसमें कुछ खास नहीं लगता, लेकिन जैसे ही आप ध्यान से देखेंगे तो चौंक जाएंगे। दरअसल, यह व्यक्ति घर के किसी कमरे में या आंगन में नहीं बल्कि सड़क के बीचों-बीच खाट डालकर सो रहा है। उसकी बॉडी लैंग्वेज और बेफिक्री देखने लायक है, जिससे ऐसा लगता है कि उसे किसी भी चीज का कोई डर नहीं है। ना ट्रैफिक का, ना किसी एक्सीडेंट का। वह मानो यह दिखाना चाह रहा है कि लोग चाहे इधर से गुजरें या उधर से, उसे कोई हिला नहीं सकता।
 


यूजर्स ने दी बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर kaif_pasha_5270 नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। इस पोस्ट पर लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की क्रिएटिविटी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “अब पुलिस जरूर आएगी और कार्रवाई होगी।” दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।” वहीं एक और यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया, “बस ट्रक से बचकर रहना।” जबकि एक और यूजर ने लिखा, “ट्रक वाला ही सही से देख पाएगा।” यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है, बशर्ते उसमें कुछ हटकर और चौंकाने वाला हो। सड़क पर खाट बिछाकर सोने जैसा नॉर्मल सा काम भी अगर किसी अलग जगह पर किया जाए तो वह लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें