प्लेऑफ में पंजाब के लिए साहा का रहा जलवा
पंजाब के लिए प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन ऋद्धिमान साहा ने बनाए हैं। उन्होंने तीन पारियों में 156 रन बनाए। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग 131 रन के साथ दूसरे और मनन वोहरा 127 रन के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, पंजाब के लिए प्लेऑफ में सबसे ज्यादा विकेट करणवीर सिंह ने लिए हैं। उन्होंने तीन पारियों में सात विकेट लिए। मिचेल जॉनसन पांच विकेट के साथ दूसरे और अक्षर पटेल तीन विकेट के साथ तीसरे स्थान पर है।
पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पी अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह ओमरजई, एरॉन हार्डी, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, काइल जेमीसन।