फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और पटरी पर दौड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 17 Feb 2026 10:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

 Viral Video:वीडियो में  एक शख्स ट्रेन के सामने तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। लेकिन, अंत में उसने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। 
 
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने पटरी पर दौड़ता शख्स - फोटो : @jeon_priti_07
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: चलती ट्रेन के सामने कभी नहीं आना चाहिए। इसके सामने आना या पटरी पार करना अत्यंत खतरनाक और जानलेवा हो सकता है, क्योंकि तेज रफ्तार ट्रेन आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद भी 600-700 मीटर की दूरी तय कर सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक शख्स ट्रेन के सामने तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। लेकिन, अंत में उसने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Viral Video: यूपी में कार्ड छपवाकर शख्स ने मनाया अपनी बकरियों का जन्मदिन, डीजे पर जमकर नाचे लोग

Viral Video: शादी में दूल्हे के पिता ने मारी धुरंधर स्टाइल एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- पूरी महफिल लूट ली

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत दोनों पटरियों के बीच तेज रफ्तार में दौड़ते शख्स से होती है। वहीं सामने से ट्रेन आ रही होती है। बिना डरे शख्स लगातार ट्रेन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन तभी शख्स दूसरी ओर कूद जाता है। ये देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा कि मौत से खेल रहे शख्स ने अचानक किया क्या?

 
विज्ञापन



पीछे छूटती जा रही समझदारी और सुरक्षा

स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं। लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है।

Viral Video: गोलगप्पे की चटनी मिला रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख हिल जाएंगे आप


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को इंस्टाग्राम पर  @jeon_priti_07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया हैं।  वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें