इस नौकरी में सिर्फ सोने के मिलते हैं पैसे!
- फोटो : AI
Man Gets Paid To Sleep Inside Moving Van: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुकून भरी नींद किसी लग्जरी से कम नहीं रह गई है। लोग दिनभर काम के बोझ, डेडलाइन और टारगेट्स के बीच उलझे रहते हैं और रात को बस कुछ घंटों की चैन की नींद के लिए तरसते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी को सिर्फ सोने के लिए ही सैलरी मिलने लगे तो? यह सुनकर भले ही आपको मजाक लगे, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस अजीबोगरीब ‘ड्रीम जॉब’ की झलक दिखा रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।
यह अनोखा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चलती गाड़ी में आराम से सोते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि वह किसी होटल या घर में नहीं, बल्कि शहर की सड़कों पर दौड़ रही एक वैन के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। वीडियो देखते ही लोग हैरान रह गए और फिर इस ‘सोने वाली नौकरी’ को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने लगे।
9 घंटे सोने के लिए मिलते हैं पैसे
वीडियो में नजर आ रही वैन बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखती है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसके पीछे जाता है, पूरा माहौल बदल जाता है। सीटों की जगह एक बड़ा, आरामदायक बिस्तर लगाया गया है, जिस पर एक शख्स कंबल ओढ़कर आराम से सो रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाहर का ट्रैफिक, हॉर्न और शोर-शराबा भी उसकी नींद में कोई खलल नहीं डाल पा रहा। वह पूरी तरह सुकून में डूबा नजर आता है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि उस व्यक्ति को रोज करीब 9 घंटे इसी तरह सोने के लिए पैसे दिए जाते हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, यह पूरा आइडिया इंडोनेशिया की एक मैट्रेस कंपनी के मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा है। कंपनी ने अपने गद्दों की आरामदायक क्वालिटी को अनोखे तरीके से दिखाने के लिए यह कॉन्सेप्ट तैयार किया। उनका मकसद यह बताना था कि उनके मैट्रेस इतने आरामदायक हैं कि कोई भी इंसान चलती गाड़ी में भी बेफिक्र होकर गहरी नींद ले सकता है। कंपनी का यह अनोखा प्रयोग सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इसे ‘दुनिया की सबसे आरामदायक नौकरी’ तक बता दिया।
देखें वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thekingdomofnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि ऐसी नौकरी मिल जाए तो तुरंत अप्लाई कर दूं, तो किसी ने मजाक में कहा कि वह बचपन से ही इस काम में एक्सपर्ट है। कई लोगों ने इसे तनाव भरी जिंदगी पर एक मजेदार कटाक्ष भी बताया।
Sargasso Sea: दुनिया का इकलौता बिना किनारों वाला समंदर, रहस्यमयी सागर जहां खो जाते थे जहाज
Youngest Politician: पढ़ने-खेलने की उम्र में बना दमदार पॉलिटिशियन, नाइजीरिया में मचा हंगामा
Viral: 4 साल के ‘छोटे वैभव’ ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल, बड़े शॉट्स लगाकर नन्हे खिलाड़ी ने जीता दिल
Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस