फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रेन की फर्श पर फेका चावल खा रहा था शख्स, बेबसी देखकर भर आएंगी आंखें, लोग बोले- खत्म हो गई है इंसानियत

Wed, 01 Apr 2026 06:56 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि इंसान के अदंर इंसानियत नहीं बची है। दरअसल, ट्रेन की फर्श पर पड़े चावल को एक शख्स खा रहा है। 
विज्ञापन
ट्रेन की फर्श पर फेका चावल खा रहा था शख्स, बेबसी देखकर भर आएंगी आंखें - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन के वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। इसमें भूखे और गरीब आदमी की मजबूरी देखने को मिली है। दरअसल, एक शख्स ट्रेन की फर्श फेके गए चावल को खा रहा है। भूखा और गरीब शख्स फर्श पर पड़े चावल को खा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 

विज्ञापन


यह पता नहीं पा रहा है कि वीडियो ट्रेन के स्लीपर कोच या जनरल कोच का है। दरवाजे के पास और टॉयलेट के बगल में चावल पड़ा हुआ, जो देखने पर बिरयानी जैसा लग रहा है। शख्स उसे बटोर-बटोरकर खा रहा है। उसके कपड़े को देखकर उसकी परिस्थितियों का अंदाजा कोई भी लगा सकता है। 

वायरल वीडियो को देखकर भी यह पता चलता है कि लोग कितने निर्दयी हो गए हैं। कोच में मौजूद लोग इतने कठोर हैं कि उसकी मदद करने की जगह वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो ने इंसान के निर्दयी चेहरे को भी उजागर किया है। लोगों के सामने ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन लोग रोकने की कोशिश नहीं करते हैं।
विज्ञापन

 

WAR Lockdown: भारत में लगने रहा है लॉकडाउन? आखिर क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने वाली भी महिला भी ट्रेन में सीट की बात कर रही हैं। लेकिन कोई दिलवाला इंसान होता, तो शख्स को गंदे फर्श पर पड़े चावल को खाने नहीं देता। ऐसे फर्श पर पड़े चावल को उठाकर खाना बिल्कुल असामान्य है। वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग शख्स को फर्श पर चावल खाता देख संवेदना जता रहे हैं।

Trending News: वंदे भारत में खाना खाने से महिला की बिगड़ी हालत और सूज गए होठ, अब IRCTC ने कही ये बात

वीडियो को शेयर करने वाली महिला ने लिखा है, यह तस्वीर बहुत कुछ कह जाती है। ट्रेन के सफर में जब सीट नहीं मिली, तो भाई ने फर्श को ही अपना सहारा बना लिया। भूख तो हर इंसान को लगती है, लेकिन कुछ लोगों के दिल इतने छोटे हो जाते हैं कि थोड़ी सी जगह भी नहीं दे पाते। सीट से कोई बड़ा नहीं होता, इंसानियत से होता है। काश किसी ने कहा होता भाई, यहां बैठ जाओ। सफर आसान नहीं था, पर दिल और भी सख्त दिखे। इंसानियत जिंदा रहे, यही दुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें