फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: युवक के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 ब्रश और 2 पेन, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 25 Sep 2025 06:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नशे के आदी एक युवक को उसके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, तो गुस्साए युवक ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
युवक के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 ब्रश और 2 पेन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नशे के आदी एक युवक को उसके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, तो गुस्साए युवक ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए जाने से नाराज सचिन नाम के युवक स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश और पेन खाने लगा। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल में ऑपरेशन कर पेट से चम्मच तथा टूथब्रश और पेन निकाले गए। युवक के पेट से 29 स्टील की चम्मच तथा 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निकले हैं। हापुड़ स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर श्याम कुमार ने मरीज सचिन की जांच की तो, तो पेट में भारी मात्रा में मेटैलिक वस्तुएं नजर आईं। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर युवक के पेट से 29 स्टील की चम्मच तथा 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निकाले।

सचिन जनपद बुलंदशहर के रहने वाला है जिसकी उम्र 40 वर्ष है और वह नशे का आदी है। इसके घर वाले उससे काफी परेशान थे जिसके बाद उन्होंने सचिन को बुलंदशहर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। इसके बाद नाराज युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में रहकर स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश खाने लगा। 
विज्ञापन


Video: ट्रेन के टॉयलेट में फंस गया यात्री का iPhone, फिर अटेंडेंट ने ऐसे निकाला बाहर, वीडियो ने मचाया हंगामा

Video: सड़क पर दो सांडों में चल रही थी भयंकर लड़ाई, तभी बीच में आया ऑटो और फिर..., वायरल हुआ डराने वाला वीडियो

अस्पताल के डॉक्टर श्याम कुमार ने कहा कि एक मरीज को उसके परिजन लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश खाया करता था। जांच के बाद ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसके पेट से 29 स्टील की चम्मच और 19 टूथ ब्रश और दो नोकदार पेन मिले हैं। उन्हें ऑपरेशन के बाद निकाला गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें