फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने बनाई रील, लोग बोले- ये कहां से ऑर्डर की है

Tue, 07 Oct 2025 04:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस हमशक्ल का नाम मधु शर्मा है। मधु खुद को माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन मानती हैं। वह हमेशा माधुरी के गानों पर ही रील वीडियो बनाती हैं। उनकी कोशिश होती है कि मेकअप, ड्रेस और एक्सप्रेशन भी बिल्कुल उसी तरह हों, जैसे धक-धक गर्ल करती हैं।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @madhu_huny
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित को उनकी अदाओं, डांस और खूबसूरती के लिए आज भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं। उन्हें 'धक-धक गर्ल' के नाम से जाना जाता है। उनके गानों और फिल्मों के आज भी लोग दीवाने हैं। लेकिन सोशल मीडिया का दौर आने के बाद अब सिर्फ स्टार ही नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले हमशक्ल भी खूब चर्चा में रहने लगे हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित की एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


वायरल हुआ माधुरी दीक्षित के हमशक्ल का वीडियो
इस हमशक्ल का नाम मधु शर्मा है। मधु खुद को माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन मानती हैं। वह हमेशा माधुरी के गानों पर ही रील वीडियो बनाती हैं। उनकी कोशिश होती है कि मेकअप, ड्रेस और एक्सप्रेशन भी बिल्कुल उसी तरह हों, जैसे धक-धक गर्ल करती हैं। यही वजह है कि उन्हें देख कर कई बार फैंस को सच में लगता है कि जैसे असली माधुरी ही स्क्रीन पर नजर आ रही हैं।




लोगों ने की खूब तारीफ
मधु शर्मा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक रील बनाई थी जो काफी वायरल भी हुई। यह रील सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन के मशहूर गाने दीदी तेरा देवर दीवाना पर थी। इस गाने में माधुरी की अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और आज भी यह गाना हर शादी-ब्याह में बजता है। मधु ने जब इसी गाने पर रील बनाई तो उन्होंने बिल्कुल उसी अंदाज में डांस और एक्सप्रेशन दिए। उनकी मुस्कान और स्टाइल देखकर बहुत से फैंस ने कहा कि वह बिल्कुल माधुरी जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग उनकी वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हैं। कई लोग उनकी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वह सच में माधुरी जैसी दिखती हैं। कुछ फैंस तो उनके वीडियो पर दिल और तालियों वाले इमोजी डालकर उन्हें सपोर्ट करते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते। कुछ लोगों का कहना है कि कोई भी असली माधुरी दीक्षित नहीं बन सकता। उनकी खूबसूरती, उनकी मुस्कान और उनके डांस का कोई मुकाबला नहीं है। इसलिए मधु चाहे कितनी भी मेहनत करें, वह सिर्फ कॉपी कर सकती हैं, असली माधुरी नहीं बन सकतीं। कुछ ट्रोलर्स ने तो उन्हें 'मीशो वाली माधुरी दीक्षित' तक कह दिया। यह कहने का मतलब था कि वह सस्ती नकल हैं, जो असली के जैसी तो दिखती हैं लेकिन वैसी असली चमक उनमें नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें