फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Ranking: स्मृति मंधाना का वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर दबदबा कायम, ब्रंट से इतने अंकों से हैं आगे

Tue, 07 Oct 2025 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

मंधाना भले ही शीर्ष पर मौजूद हैं, लेकिन उनकी बढ़त कम हो गई है। मंधाना के 791 अंक हैं और वह इंग्लैंड की नेट स्किवर ब्रंट से 60 अंक आगे हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शीर्ष पर अपना दबदबा कायम रखा है। मंधाना आईसीसी की जारी महिलाओं की नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। मंधाना का बल्ला हालांकि, विश्व कप में खामोश चल रहा है और वह पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। लेकिन रैंकिंग में उनका दबदबा कायम है। 
विज्ञापन

मंधाना की बढ़त कम हुई
मंधाना भले ही शीर्ष पर मौजूद हैं, लेकिन उनकी बढ़त कम हो गई है। मंधाना के 791 अंक हैं और वह इंग्लैंड की नेट स्किवर ब्रंट से 60 अंक आगे हैं। महिला विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन महिला वनडे मैच की सीरीज में लगातार दो शतक जड़ने वाली मंधाना श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ आठ, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन ही बना सकीं थीं।

एश्ले गार्डनर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचीं
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 713 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स (706) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (697) न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद आईसीसी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। ताजमिन को दो, जबकि गार्डनर को सात स्थान का फायदा हुआ है और ये दोनों अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में सिर्फ एक भारतीय
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन भी सात स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर हैं जबकि शनिवार को कोलंबो में भारत के खिलाफ 81 रन की पारी खेलने वाली पाकिस्तान की दाएं हाथ की बल्लेबाज सिदरा अमीन ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन गेंदबाजी रैंकिंग में 792 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। स्पिनर दीप्ति शर्मा (640) शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वह एक स्थान के नुकसान से छठे पायदान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें