फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो देश, जहां एक मार्च से ट्रेन या बसों में आना-जाना सबके लिए होगा मुफ्त

Mon, 24 Feb 2020 10:47 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस देश में एक मार्च से ट्रेन और बसों में आना-जाना सबके लिए होगा मुफ्त - फोटो : Social media
दिल्ली में महिलाओं के लिए सार्वजनिक बसों में सफर करना मुफ्त है, ये तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जो अगले महीने से सभी नागरिकों के लिए ट्रेन या बसों में आना-जाना मुफ्त कर देगा। आपको यह जानकर हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। ऐसा करने वाला यह देश दुनिया का पहले देश होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
लक्जमबर्ग की सार्वजनिक बस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
इस देश का नाम है लग्जमबर्ग, जो यूरोप का सातवां सबसे छोटा लेकिन अमीर देश है। यहां एक मार्च 2020 से ट्रेन, ट्राम और बसों में आने-जाने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। देश के नागरिकों के लिए परिवहन की ये सारी सुविधाएं मुफ्त होंगी और सिर्फ देश के नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि इससे लग्जमबर्ग में आने वाले सैलानियों का भी फायदा होगा।  
विज्ञापन

3 of 5
लक्जमबर्ग - फोटो : Social media
दरअसल, साल 2018 के अंत में जेवियर बेटल ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ये एलान किया था कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त कर देंगे। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से लक्जमबर्ग के करीब छह लाख निवासियों, 1,75,000 सीमा-पार के मजदूरों और यहां आने वाले सालाना 12 लाख सैलानियों को फायदा होगा। 

4 of 5
लक्जमबर्ग की सड़क पर कारें - फोटो : Social media
लक्जमबर्ग में सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त करने के पीछे भीड़भाड़ कम करना या पर्यावरण की दशा सुधारना मुख्य मकसद है। इसके अलावा इसका मकसद अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई को भी पाटना है। दरअसल, यूरोपीय संघ के सभी देशों के मुकाबले यहां प्रति व्यक्ति कारों की संख्या सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग में 60 फीसदी से अधिक लोग दफ्तर जाने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ 19 फीसदी लोग ही सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्जमबर्ग की सार्वजनिक बस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
हालांकि लक्जमबर्ग में सार्वजनिक परिवहन पर पहले से भारी सब्सिडी है। दो घंटे के सफर की कीमत यहां दो यूरो यानी करीब 155 रुपये और पूरे दिन के लिए सेकेंड क्लास टिकट की कीमत चार यूरो यानी करीब 312 रुपये है। लेकिन 20 साल तक के छात्र-छात्राओं के लिए यहां सरकार ने मुफ्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे रखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें