फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: मां के साथ प्रैंक कर रही थी बेटी, दिखाया AI बॉयफ्रेंड और घर में हो गया क्लेश, वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 16 Jan 2026 09:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लखनऊ की एक युवती ने AI से बनाई नकली बॉयफ्रेंड की फोटो दिखाकर अपनी मां के साथ ऐसा मजाक किया जो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मां के साथ प्रैंक कर रही बेटी का वीडियो - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर मजेदार प्रैंक वीडियो की कभी कमी नहीं रहती। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें  लखनऊ की एक लड़की ने AI से बनाई नकली बॉयफ्रेंड की फोटो दिखाकर अपनी मां के साथ ऐसा मजाक किया जो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में पावनी नाम की लड़की अपनी मां को अपनी एक फोटो दिखाती हैं, जिसमें वह एक युवक के साथ काफी करीब खड़ी नजर आ रही होती हैं। मां को शुरुआत में यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि यह तस्वीर AI से बनाई गई है। जैसे ही मां फोटो देखती हैं, तुरंत पूछ बैठती हैं- यह लड़का कौन है? पावनी बड़े आराम से जवाब देती हैं कि वह उनका दोस्त है। इतना सुनते ही मां चौंक जाती है, और मामला तब और बढ़ जाता है, जब पावनी बिल्कुल सीरियस चेहरे के साथ कह देती हैं कि यह लड़का एक-दो दिन में उनसे मिलने घर आने वाला है। 

Video: शादी में दूल्हे की एंट्री ने लूट ली महफिल, 'रहमान डकैत' स्टाइल में बरातियों संग किया जबरदस्त डांस

 

पावनी की बात सुनकर मां तुरंत मना कर देती हैं और याद दिलाती हैं कि उसकी शादी में अभी आठ साल बाकी हैं, लेकिन पावनी यहीं नहीं रुकतीं। वह कहती हैं कि लड़का उनके लिए दस साल तक इंतजार करने को तैयार है। यह सुनते ही मां और ज्यादा घबरा जाती हैं और सख्ती से पूछती हैं कि आखिर यह लड़का है कौन, साथ ही पावनी मां को ये भी समझाती है कि लड़का सरकारी नौकरी करता है। तभी पावनी हंस पड़ती हैं और कहती हैं- वही मेरी लाइफ का प्यार है। तभी मां को समझ आता है कि यह सब सिर्फ मजाक था। 

Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में 26 किलोमीटर दौड़ गया युवक, वजह जान अब भी रह जाएंगे हैरान

वीडियो को इंस्टाग्राम @pawani_awasthi_ पर पावनी नाम की महिला ने शेयर किया है। जिसे अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मौत को छू कर वापस आ गई। लोगों को यह पूरा किस्सा इतना मजेदार लगा कि क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। कमेंट्स में हर कोई मां के एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- एआई बॉयफ्रेंड का माता-पिता से मिलना, यही तो फ्यूचर है। दूसरे यूजर ने लिखा-  इंडियन मांओं का पैनिक लेवल अलग ही होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें