Cycle Rickshaw Of Kids Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन उनमे से कुछ वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। इन दिनों नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को पुराने दिन याद आ रहे, जब वो स्कूल जाया करते थे और ऐसा ही रिक्शा उन्हें लेने आया करता था। एक जमाना हुआ करता था, जब साइकिल-रिक्शा ही स्कूल जाने का अहम जरिया हुआ करता था। फिर समय के साथ शहरों और कस्बों में परिवहन के साधनों में बड़ा बदलाव और वो पुराने बड़े साइकिल रिक्शे ट्रेंड से गायब होते गए। जिनकी जगह ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा ने ले ली। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसने लोगों को उनके पुराने दिनों में वापस लौटा दिया है।
बता दें कि, साइकिल रिक्शा को चलाने में ज्यादा मेहनत लगती है। क्योंकि इसे चलाने वाले को पूरा दम पैडल पर अपनी टांगों से लगाना पड़ता है। तो वहीं ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा तेज, सुविधाजनक और कम समय में अधिक दूरी तय करने में सक्षम हैं। इसी कारण लोग अब इनका अधिक उपयोग करने लगे हैं। इसके चलते सड़कों पर साइकिल-रिक्शा पहले की तुलना में बहुत कम दिखाई देते हैं।
नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 28 लाख के पार व्यूज और डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हम भी इस रिक्शा में बहुत घूमे हैं, लेकिन उसे चलाने वाले के साथ-साथ उन पैरेंट्स की भी तारीफ करनी होगी, जो आज भी उस पर भरोसा करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, यह चीज आज भी मौजूद है। मैंने इसे अपने बचपन में देखा था, अब मैं दो बच्चों की मां हूं, इसे देखकर बहुत अच्छा लगा। साइकिल-रिक्शा सिर्फ एक सवारी नहीं था, बल्कि कई लोगों के बचपन और पुरानी यादों का हिस्सा भी था। इसलिए जब भी कहीं बच्चों से भरा साइकिल-रिक्शा नजर आता है, वह लोगों को अपने स्कूल के दिनों और बीते दौर की याद दिला देता है।
Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा