फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप

Wed, 22 Jul 2026 02:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

VIral Video: सोशल मीडिया पर सड़क किनारे खेलती एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्ची खेल-खेल में घास में छिपे सांप को पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची - फोटो : @wisata_sabari_usaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Copperhead Racer Snake Viral Video: सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। हर सांप जहरीला नहीं होता, फिर भी किसी भी सांप को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर सड़क किनारे खेलती एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची खेल-खेल में घास में छिपे सांप को पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। आगे जो हुआ उस देख एक पल को आपकी भी सांसें थम जाएंगी। 

 

Viral Video: कभी पैदल नापते थे रास्ते, बेटे ने वंदे भारत में बिठाकर भर दीं पिता की आंखें, देंखे वीडियो

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटी बच्ची अपनी बहन के साथ घास में पड़े एक सांप को जानबूझकर छेड़ती है और जब सांप पलट कर उस पर अटैक करता है तो वो भागकर दूर चली जाती है। बच्ची सांप के साथ ऐसा कई बार करती है। बच्चियां सांप को ऐसे पकड़ने की कोशिश करती है मानों वो एक रस्सी हो। हैरानी वाली बात यह है कि, मौके पर मौजूद दो कैमरा पकड़े लोग इन बच्चियों को रोकने के बजाए इस खतरनाक घटना को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।

 

 

बता दें कि ये एक कॉपर हेड रेसर सांप है, जिसे रेडिएटेड रैटस्नेक भी कहते हैं। यह एक बेहद तेज और फुर्तीला गैर-विषैला सांप है,  जिस पर काले रंग की धारियां बनी होती हैं। कॉपर हेड रेसर सांप बेहद आक्रामक और खतरनाक होता है। हालांकि ये जहरीला नहीं होता, लेकिन अगर ये काट ले तो खून काफी तेजी से निकलता है और गहरा जख्म होने का खतरा रहता है जिससे कई मौकों पर तबीयत बिगड़ने के चांस बन जाते हैं।

विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग

Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल

 

कॉपर हेड रेसर सांप पकड़ती नन्ही बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- लगता है ये परिवार सांप पकड़ने का काम करता है और उसी की ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटा काट लिया तो दर्द से ही जान निकल जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें