फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जेब्रा के झुंड में घुसी शेरनी, कमजोर कड़ी पहचानकर पलट दिया पूरा खेल

Mon, 24 Aug 2026 11:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर शेरनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी शिकार करने की चतुराई देखने लायक है। जंगल में एक साथ गुजर रहे जेब्रा के झुंड को ऑब्जर्व कर शेरनी झुंड के सबसे कमजोर कड़ी को देखते ही तुरंत उसके शिकार का मन बना लेती है। 
विज्ञापन
जेब्रा के झुंड में घुसी शेरनी ने चतुराई से किया जेब्रा का शिकार - फोटो : @saidi_sadiki_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lioness Hunt Down Zebra Viral Video In Hindi: जंगल में झुंड के साथ चलने वाले जानवर अक्सर खुद को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन शिकारी जानवरों के लिए यही झुंड शिकार का मौका बन जाता है।  शेर या शेरनी पहले पूरे झुंड पर नजर रखकर कमजोर या अलग पड़े जानवर को पहचानते हैं। इसके बाद सही मौका मिलते ही उसे निशाना बनाकर हमला कर देते हैं। अफ्रीका के जंगलों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेरनी जंगल में एक साथ गुजर रहे जेब्रा के झुंड को ऑब्जर्व कर उसकी सबसे कमजोर कड़ी को देखते ही तुरंत उसके शिकार का मन बना लेती है। 

 

Viral Video: सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाया शख्स, बाल धोकर बदन भी रगड़ा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शेरनी झाड़ियों के बीच बेहद सतर्कता से रेंगते हुए आगे बढ़ रही है। इसी दौरान जेब्रा का पूरा झुंड उसी रास्ते से गुजरता है, जहां शेरनी पहले से घात लगाकर बैठी होती है। शेरनी धीरे-धीरे झुंड के करीब पहुंचती है और कुछ देर तक सभी जेब्राओं पर नजर रखती है। इसी दौरान उसकी नजर एक ऐसे जेब्रा पर पड़ती है, जो भागने और रुकने के बीच असमंजस में नजर आता है। शेरनी मौका गंवाए बिना अचानक उस पर झपट पड़ती है और उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है।

विज्ञापन



हमले के बाद जेब्रा खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत से शेरनी का मुकाबला करता नजर आता है। वह लगातार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन शेरनी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखती है। कुछ देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता है, जिसके बाद शेरनी जेब्रा पर काबू पा लेती है। इस तरह जंगल में शिकार और शिकारी के बीच चल रही यह जंग शेरनी के पक्ष में यहीं खत्म हो जाती है।

Viral Video: फन फैलाए दीवार पर चढ़ा था कोबरा, PVC पाइप से शख्स ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखने वालों की अटकी सांसें
विज्ञापन


Viral Video: नन्हे हाथी ने खुजली से राहत पाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, IFS अधिकारी भी हुए फैन

चतुराई से जेब्रा का शिकार करती शेरनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- अगर आप बिना किसी जल्दबाजी के सब्र से इंतजार करें, तो कुदरत आपको हैरान कर सकती है। कल क्रेटर में ऐसा ही हुआ, हमने लगभग एक घंटा इंतजार किया। ताकि एक ताकतवर शेरनी को जेबरा और ग्नू के झुंड का पीछा करते हुए देख सकें। आखिरकार वह कामयाब रही, यह नजारा वाकई शानदार था और इसने मेरा दिन बना दिया। 


वायरल हो रहे इस वीडियो जिसे अबतक  1 करोड़ 66 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि साढ़े 7 लाख से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  इसलिए शेरनियां सबसे अच्छी शिकारी होती हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- हुनर और हिम्मत।

Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें