बब्बर शेर के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे जीवनभर रखेगा याद
- फोटो : Instagram/humaidalbuqaish
Man Take Selfie With Lion: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इनमें कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के लिए अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं। सवाल खड़ा होता है कि आखिर लोग ऐसा क्यों करते हैं? अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
इसमें आप देख सकते हैं कि जंगल में एक शख्स शेर के पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स शेर के बेहद करीब पहुंच जाता है और मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगता है। हालांकि, वीडियो यही खत्म हो जाता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिना डरे शख्स ले रहा सेल्फी
सोशल मीडिया पर लोग हैरान है कि लोग लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत में लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं हिचकिचाते हैं। शेर के साथ सेल्फी लेने न सिर्फ मूर्खता है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इस 'बेवकूफी की हद' बताया है, तो कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं होती है।
Zara Hatke: दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
Okinoshima Island: इस रहस्यमयी आइलैंड पर महिलाओं के जाने पर है रोक, पुरुषों के लिए भी बने हैं कड़े नियम
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर humaidalbuqaish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं दो लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Viral Video: बीच पर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक आई तेज लहर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
एक शख्स का कहना है कि शेर जिस पेड़ पर चढ़ा है उसकी शाखा बहुत मजबूत है। लेकिन जानवरों के साथ ऐसे खतरनाक स्टंट करना न सिर्फ खुद के जान में जोखिम डालना है, बल्कि यह जंगली जानवरों के व्यवहार को भी प्रभावित कर सकता है।