पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें देश दुनिया के सितारे पहुंच रहे हैं। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा शामिल हैं।
आईपीएल 2025 का रोमांच आज चरम पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो ऐसी टीमों के बीच टक्कर है जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठाई है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें देश दुनिया के सितारे पहुंच रहे हैं। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा शामिल हैं।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पहुंचे सुनक
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। यहां वह अपनी पसंदीदा टीम आरसीबी का समर्थन कर रहे हैं। भारतीय मूल के 45 वर्षीय राजनेता ने अपने एक्स हैंडल से तस्वीर साझा की।
अनुष्का और प्रीति जिंटा पहुंचीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वह आरसीबी का ही समर्थन कर रही हैं। वहीं, प्रीति जिंटा भी अपनी टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम पंजाब
- फोटो : IPL/BCCI
ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही थीं पंजाब-आरसीबी
इस सीजन की शुरुआत आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से हुई थी। आरसीबी और पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पंजाब जहां ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही, वहीं आरसीबी ने दूसरे स्थान पर रहकर लीग स्टेज का अंत किया। आरसीबी की टीम का रिकॉर्ड इस सीजन घर से बाहर शत प्रतिशत रहा है। अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब की टीमें एक बार 2021 में भिड़ी थी जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि मंगलवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।
पंजाब बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब को पहले खिताब का इंतजार
पंजाब किंग्स ने अब तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ये दूसरी बार है जब पंजाब की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले उसने 2014 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन तब टीम को केकेआर से हार मिली थी। पंजाब अगर खिताब अपने नाम करती है तो वह क्वालिफायर-1 हारने के बावजूद ट्रॉफी अपने नाम करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ने दो बार ऐसा किया है। 2013 और 2017 में क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम मुंबई ने खिताब पर कब्जा किया था। ऐसे में पंजाब की टीम भी कमाल दिखा सकती है।
आरसीबी चौथी बार फाइनल में पहुंची
पंजाब और आरसीबी 2008 से आईपीएल में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, लेकिन अभी तक क भी बार खिताब नहीं जीत पाई हैं। यह 2009, 2011 और 2016 के बाद आरसीबी का चौथा फाइनल है। इस बार जो भी जीतेगा, यह लंबे इंतजार का अंत होगा।