फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: तेंदुए ने अचानक से किया शख्स पर हमला, आदमी भी डरा नहीं और जानवर को याद दिलाया छठी का दूध

Thu, 04 Sep 2025 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक आदमी का सामना सीधे तेंदुए से हो जाता है। सोचि  अचानक आपके सामने इतना खतरनाक जानवर आ जाए तो कैसा लगेगा?
विज्ञापन
एआई वीडियो मचा रहा है तहलका - फोटो : इंस्टाग्राम @amit_chauhan7684
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेंदुआ एक ऐसा जंगली जानवर है, जिससे आम इंसान आमने-सामने आने की कल्पना भी नहीं कर सकता। जंगल हो या गांव के पास का इलाका, अगर अचानक तेंदुए का सामना हो जाए तो ज्यादातर लोग डर के मारे संभल ही नहीं पाते। तेंदुआ बेहद चालाक और तेज शिकारी होता है। उसकी फुर्ती और ताकत इतनी जबरदस्त होती है कि वह जिस शिकार पर नजर डाल दे, उसे छोड़ता नहीं। यही कारण है कि लोग मानते हैं कि अगर तेंदुए ने किसी को देख लिया तो उसका बचना मुश्किल है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही एआई वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक आदमी का सामना सीधे तेंदुए से हो जाता है। सोचि  अचानक आपके सामने इतना खतरनाक जानवर आ जाए तो कैसा लगेगा? जाहिर है, दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी और पैर कांपने लगेंगे। लेकिन इस आदमी ने हिम्मत नहीं हारी। उसने न तो भागने की कोशिश की और न ही घबराया।




तेंदुए ने अचानक से किया हमला
भागना वैसे भी गलत होता क्योंकि तेंदुआ बेहद तेज दौड़ सकता है। अगर कोई इंसान दौड़ेगा तो वह तुरंत उसका पीछा कर लेगा और हमला कर देगा। यही वजह है कि उस आदमी ने अपनी जगह पर डटे रहना सही समझा। उसने तेंदुए की आंखों में आंखें डालकर उसका सामना किया। आमतौर पर जंगल के जानवर भी तब और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जब उन्हें लगता है कि सामने वाला डर गया है। लेकिन अगर इंसान हिम्मत दिखाए तो कभी-कभी जानवर भी पीछे हट जाते हैं। हालांकि, इस एआई वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि तेंदुए ने आदमी पर हमला तो किया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई और तेंदुआ दुम दबाकर खेत में भाग जाता है।
विज्ञापन


आदमी ने भी दिखाई हिम्मत
इस वीडियो में साफ दिखता है कि तेंदुआ आदमी को ध्यान से देख रहा था और धीरे-धीरे उसके करीब आ रहा था। लेकिन आदमी ने हिम्मत से काम लिया और अचानक कोई गलत हरकत नहीं की। उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और तेंदुए को यह एहसास कराया कि वह कमजोर नहीं है। यही उसकी सबसे बड़ी जीत रही। लोगों का मानना है कि इस तरह की स्थिति में इंसान को शांत रहना चाहिए और डरकर भागने की गलती नहीं करनी चाहिए। डर के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं। यहां इस आदमी ने संयम रखा और समझदारी से अपनी जान बचा ली। वीडियो देखने वालों ने भी उसकी हिम्मत की तारीफ की।

लोगों वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसे वक्त पर भगवान ही हिम्मत देता है, जबकि कई लोग मानते हैं कि असली ताकत इंसान का धैर्य होता है। चाहे कितना भी बड़ा खतरा सामने क्यों न हो, अगर इंसान अपना दिमाग शांत रखे तो उससे निकलने का रास्ता जरूर मिल जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें