उत्तरी मोंटेनेग्रो के रिसॉर्ट गांव ब्रेजना में इस अजीबोगरीब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। "सबसे आलसी नागरिक" का प्रतिष्ठित खिताब पाने के लिए कई प्रतियोगियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। सबसे आलसी इंसान को $1070 (1,000 यूरो) पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। सात प्रतियोगी 20 दिनों से एक चटाई पर लेटे हुए हैं और दिन गिन रहे हैं।
इन्होंने बीते साल के 117 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इसके बावजूद इनाम पाने के लिए दृढ़ हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 23 वर्षीय फिलिप कनेजेविक का कहना है कि वह जीतेंगे।
Baba Vanga Predictions: दुनिया को डरा रही हैं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां, अगर सच हुईं तो मचेगी तबाही
फिलिप का कहना है कि हमारे पास यहां सब कुछ है जिसकी हमें जरूरत है। लोगों की शानदार मौजूदगी है और तेजी से समय बीतता है। सिर्फ उठना-बैठना नियमों का उल्लंघन है। उदाहरण के तौर पर खड़ा होना। लेकिन उन्हें हर आठ घंटे में 10 मिनट का बाथरूम ब्रेक दिया जाता है।
प्रतियोगियों को खाने, पीने, पढ़ने, फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करने की इजातत है, लेकिन उन्हें यह सब काम लेटकर ही करना होगा। प्रतिभागी "लेज़ीएस्ट सिटीजन" प्रतियोगिता के 12वें संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं।
Video: जब मेट्रो स्टेशन पर बना बात का बतंगड़, लड़की और पुलिस वाले के झगड़े का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
प्रतियोगिता के आयोजक और मालिक रेडोंजा ब्लागोजेविक ने बताया कि प्रतियोगिता की 12 साल पहले शुरुआत हुई थी। इस मिथक को तोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया था कि
मोंटेनिग्रो के लोग आलसी हैं। उनका कहना है कि यह प्रतियोगिता 21 लोगों के साथ शुरू हुई थी, लेकिन अब सिर्फ सात लोग बचे हैं।